पेंशनधारकों के खातों में पहुंचे ₹1100! सीएम सम्राट चौधरी ने जारी किए ₹1205 करोड़
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 1.09 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के बैंक खातों में 1205.91 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी।




















