scorecardresearch

स्मॉल कैप NBFC ने जारी किए Q3 नतीजे! इनकम और PBT में डबल डिजिट ग्रोथ - डिटेल्स

दोपहर 3:03 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.53% या 0.19 रुपये गिरकर 35.72 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.50% या 0.18 रुपये टूटकर 35.71 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

Paisalo Digital Share: एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने आज दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों को जारी किया है। 

दोपहर 3:03 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.53% या 0.19 रुपये गिरकर 35.72 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.50% या 0.18 रुपये टूटकर 35.71 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Paisalo Digital Q3 FY26 रिजल्ट

कंपनी ने आज दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे।

पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) की तुलना में ऑपरेशंस से होने वाली आय 11.14% बढ़कर ₹23,987.47 लाख हो गई। टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) में 17.07% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह ₹1,970.82 लाख पर पहुंच गया।

हालांकि, टैक्स के बाद का मुनाफा (PAT) धीमी रफ्तार से 7.43% बढ़कर ₹1,685.08 लाख रहा। 

अगर पूरे नौ महीने (9M FY26) की बात करें तो कंपनी की आय 3.30% बढ़कर ₹65,214.50 लाख रही। इस दौरान PBT में 24.64% की अच्छी बढ़ोतरी हुई और यह ₹20,371.27 लाख पर पहुंच गया। लेकिन PAT में सिर्फ 0.76% की मामूली बढ़त दर्ज हुई और यह ₹15,383.56 लाख रहा। नतीजतन, बेसिक EPS लगभग स्थिर रहा और ₹1.70 पर ही बना रहा।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये बड़ी जानकारी

एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इश्यू की शर्तों के अनुसार कंपनी ने 6 अनलिस्टेड, अनसिक्योर्ड और अनरेटेड 12% नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) को रिडीम कर दिया है। प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1 करोड़ रुपये थी। यह सीरीज-PDL 2020-1 के तहत जारी किए गए थे। कंपनी ने इनका पूरा और अंतिम भुगतान 31 जनवरी 2026 को पार वैल्यू पर किया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।