scorecardresearch

इन ट्रिक्स के साथ सस्ते में बुक कर लें 5-स्टार होटल, बजट में हो जाएगा लग्जरी स्टे

सही समय, सही प्लेटफॉर्म और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आप अपने स्टे को सस्ता और यादगार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं वो स्मार्ट ट्रिक्स जिससे आप सस्ते में 5-स्टार होटल बुक कर सकते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

लग्जरी का मतलब हमेशा महंगा होना नहीं होता। थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग के साथ आप 5-स्टार होटल की शानदार सुविधाओं और आराम का मजा बजट में भी ले सकते हैं। सही समय, सही प्लेटफॉर्म और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आप अपने स्टे को सस्ता और यादगार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं वो स्मार्ट ट्रिक्स जिससे आप सस्ते में 5-स्टार होटल बुक कर सकते हैं। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

1. स्मार्ट ऑनलाइन होटल सर्च से करें शुरुआत

लग्जरी होटल सस्ते में ढूंढने का सबसे आसान तरीका है सही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल। भरोसेमंद ट्रैवल वेबसाइट्स पर आपको कई 5-स्टार होटल्स के साथ आकर्षक डील्स मिल जाती हैं। यहां आप स्टार रेटिंग, बजट और लोकेशन के हिसाब से फिल्टर लगाकर अपने पसंद का होटल चुन सकते हैं। इससे महंगे होटल्स भी आपके बजट में आ सकते हैं।

2. ऑफ-सीजन में करें बुकिंग

भारत में होटल के दाम सीजन के हिसाब से काफी बदलते हैं। गोवा, जयपुर या आगरा जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर छुट्टियों और लंबे वीकेंड में रेट्स आसमान छूते हैं। लेकिन ऑफ-सीजन या शोल्डर सीजन में यही होटल्स काफी सस्ते हो जाते हैं।

अगर आपकी ट्रैवल डेट्स फ्लेक्सिबल हैं, तो पीक सीजन से ठीक पहले या बाद का समय चुनें। कई बार 5-स्टार होटल का किराया 3-स्टार के बराबर मिल जाता है।

3. ऑफर्स और बैंक डील्स का समझदारी से करें इस्तेमाल

अधिकांश भारतीय बैंक, होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ खास ऑफर्स देते हैं। इनमें 10-20 फीसदी तक की छूट, इंस्टेंट कैशबैक या नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे शामिल हो सकते हैं। होटल बुक करते वक्त हमेशा यह चेक करें कि आपके कार्ड पर कौन-सा ऑफर लागू है। सही कार्ड और सही ऑफर से आपकी लग्जरी स्टे की कीमत काफी कम हो सकती है।

4. लास्ट-मिनट या सेम-डे बुकिंग आजमाएं

अगर आप थोड़े रिस्क लेने को तैयार हैं, तो लास्ट-मिनट बुकिंग से भी अच्छी बचत हो सकती है। कई लग्जरी होटल खाली कमरे खाली छोड़ने के बजाय कम दाम पर बेच देना बेहतर समझते हैं। फ्लैश डील्स और सेम-डे ऑफर्स पर नजर रखें- कई बार प्रीमियम प्रॉपर्टीज बेहद किफायती दाम पर मिल जाती हैं।

इन ट्रिक्स और थोड़ी प्लानिंग और स्मार्ट फैसलों के साथ आप अपने 5-स्टार होटल में स्टे का सपना बजट में भी पूरा कर सकते हैं।