गुरुवार को Nifty और Bank Nifty में क्या करें ट्रेडर्स? एक्सपर्ट ने बताए खरीदारी और बिकवाली के लेवल
गुरुवार को शेयर बाजार में Nifty और Bank Nifty की चाल कैसी रह सकती है? क्या Nifty में बड़ी गिरावट आने वाली है या बाजार में फिर तेजी लौटेगी? मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के लिए अपनी रणनीति बताई है। उनके मुताबिक Nifty में 25,300–25,350 के जोन पर रिजेक्शन मिलने से शॉर्ट ट्रेडिंग का मौका बन सकता है। वहीं Bank Nifty में 61,600 और 62,250–62,300 के स्तर अहम रहेंगे। Adani Power और Adani Energy Solutions जैसे शेयरों पर भी नजर रखने की सलाह दी गई है। जानिए गुरुवार को किन लेवल्स पर ट्रेडिंग के मौके बन सकते हैं और कहां सावधानी जरूरी है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
