बाजार में अब शुक्रवार को क्या होगा? Nifty 22,000 का स्तर तय करेगा अगली चाल, जानें एक्सपर्ट की राय
शेयर बाजार में भारी गिरावट और पैनिक सेलिंग के बाद अब निवेशकों की नजर कल के कारोबार पर है। क्या शुक्रवार को भी बाजार में बिकवाली जारी रहेगी या निफ्टी में बाउंस बैक देखने को मिलेगा? मार्केट एक्सपर्ट संतोष जी के मुताबिक फिलहाल रिकवरी के कोई मजबूत संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट बाजार का मूड बदल सकती है। निफ्टी के लिए 22000 का लेवल बेहद अहम है। क्या सुबह 10 बजे के बाद बाजार में रिवर्सल आ सकता है? जानिए निवेशकों को जल्दबाजी से क्यों बचना चाहिए और किन संकेतों पर नजर रखनी होगी।
