क्या बाजार में अगले 2 साल तक नहीं आएगी बड़ी तेजी? विजय केडिया ने बताया RISE फॉर्मूला, इन 4 थीम पर रखें नजर
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर किन शेयरों में पैसा लगाया जाए? दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने बाजार की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखते हुए मल्टीबैगर शेयरों के पीछे भागने के बजाय निवेश की पूंजी और भरोसा बचाने पर जोर दिया। उन्होंने शेयर चुनने के लिए अपना खास RISE फॉर्मूला बताया, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी और उभरती टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर शामिल हैं। क्या 40-50 फीसदी गिर चुके शेयरों में निवेश का मौका बन रहा है? किन सेक्टर्स में भविष्य की संभावनाएं हैं और निवेशकों को धैर्य क्यों रखना चाहिए? जानिए इस वीडियो में। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
