scorecardresearch

अमेरिका ने 5 देशों पर लगाई AI चिप्स की पाबंदी! चीन को रोकने के चक्कर में Nvidia की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका ने चीन को एडवांस AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए पांच देशों में चिप्स के एक्सपोर्ट पर सख्ती बढ़ाई है। Jefferies की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे Nvidia और डेटा सेंटर कंपनियों के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन भी प्रभावित हो सकती है। जानिए किन देशों पर पाबंदियां लगी हैं और चीन इसका मुकाबला कैसे कर रहा है।

Advertisement
अमेरिका ने AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदियां सख्त कर दी हैं, ताकि चीनी कंपनियां विदेशों के डेटा सेंटर के जरिए एडवांस अमेरिकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल न कर सकें।
अमेरिका ने AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदियां सख्त कर दी हैं, ताकि चीनी कंपनियां विदेशों के डेटा सेंटर के जरिए एडवांस अमेरिकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल न कर सकें।

In Short

  • अमेरिका ने 5 देशों के लिए AI चिप एक्सपोर्ट नियम सख्त किए।
  • Nvidia के शेयर 20 नवंबर को 11.5% गिरे।
  • चीन अपनी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री मजबूत करने में जुटा।

अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी को लेकर चल रही लड़ाई अब और तेज हो गई है। अमेरिका ने पांच देशों में एडवांस AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर नई पाबंदियां लगाई हैं। इसका मकसद चीन को दूसरे देशों के डेटा सेंटर के जरिए अमेरिकी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने से रोकना है।

advertisement

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपनी 19 नवंबर की GREED & fear रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि इन पाबंदियों का असर सिर्फ चीन पर नहीं, बल्कि दुनिया की सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और AI सेक्टर में हो रहे निवेश पर भी पड़ सकता है।

किन 5 देशों पर लगाई गई पाबंदियां?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के Bureau of Industry and Security (BIS) ने मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ब्राजील को एडवांस AI चिप्स भेजने के लिए एक्सपोर्ट लाइसेंस जरूरी कर दिया है।

हालांकि, अमेरिकी कंपनियों को होने वाले कुछ योग्य एक्सपोर्ट को इससे छूट दी गई है।

अमेरिका को चिंता है कि चीन की कंपनियां सीधे अमेरिकी चिप्स नहीं खरीद पाने के बावजूद दूसरे देशों के डेटा सेंटर से उनकी कंप्यूटिंग क्षमता इस्तेमाल कर रही हैं।

चीन तक कैसे पहुंच रही थीं अमेरिकी चिप्स?

Jefferies के अनुमान के मुताबिक, 2024 में प्रतिबंध शुरू होने के बाद से Nvidia की करीब 2.40 लाख AI चिप्स चीन की ओर भेजी गई हो सकती हैं।

रिपोर्ट में Institute for Progress के अनुमानों का भी जिक्र है। इसके मुताबिक, सिंगापुर की Megaspeed करीब 86,000 GPU को Alibaba और दूसरे चीनी ग्राहकों को किराए पर दे रही है।

अमेरिका की नई पाबंदियों का मकसद इसी तरह की अप्रत्यक्ष पहुंच को रोकना है।

Nvidia के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

इस बीच Nvidia पर नियामकीय दबाव भी बढ़ने की खबरें हैं। कंपनी के अकाउंटिंग से जुड़े संभावित मामलों में अमेरिकी SEC की जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद 20 नवंबर को Nvidia के शेयर 11.5 फीसदी गिर गए।

Jefferies के मुताबिक, Nvidia ने AI इकोसिस्टम में करीब 61 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश किया है। इसके अलावा लीज गारंटी और क्लाउड क्षमता से जुड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताएं 164.5 अरब डॉलर की हैं।

अगर AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश धीमा होता है, तो छोटी क्लाउड कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है।

क्या चीन खुद बना पाएगा एडवांस चिप्स?

advertisement

अमेरिकी पाबंदियों के बीच चीन अपनी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को मजबूत करने में जुटा है।

चिप डिजाइन में HiSilicon, Cambricon और Loongson जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। वहीं, SMIC और Hua Hong चिप मैन्युफैक्चरिंग में सक्रिय हैं।

चिप बनाने वाली मशीनों के क्षेत्र में Naura और AMEC जैसी कंपनियां मौजूद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में चीन का सेमीकंडक्टर उपकरण बाजार करीब 49 अरब डॉलर और मटेरियल बाजार 16 अरब डॉलर का अनुमानित है।

हालांकि, घरेलू कंपनियां होने का मतलब यह नहीं है कि चीन तकनीक के मामले में दुनिया की अग्रणी कंपनियों के बराबर पहुंच गया है।

मलेशिया और थाईलैंड पर क्या असर होगा?

दक्षिण-पूर्व एशिया AI डेटा सेंटर निवेश का बड़ा केंद्र बन रहा है।

मलेशिया में 2023 से अब तक 61 डेटा सेंटर प्रोजेक्ट घोषित किए गए हैं। इनकी संभावित बिजली जरूरत 8.35 गीगावाट तक पहुंच सकती है।

वहीं, थाईलैंड में 2026 के पहले नौ महीनों में मंजूर विदेशी निवेश 64 फीसदी बढ़ा है। इसमें करीब दो-तिहाई हिस्सा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का रहा।

नई अमेरिकी पाबंदियों से इन देशों में AI प्रोजेक्ट्स के लिए चिप्स हासिल करना मुश्किल हो सकता है, खासकर जहां चीनी निवेश या ग्राहक जुड़े हुए हैं।

advertisement

Jefferies की रिपोर्ट संकेत देती है कि अमेरिका-चीन की यह चिप वॉर आने वाले समय में AI कंपनियों की लागत, डेटा सेंटर निवेश और ग्लोबल सप्लाई चेन की दिशा बदल सकती है।