Newsट्रेंडिंगVideoआईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना! बोले- गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारे लगे
Advertisement
आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना! बोले- गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ नारे लगे
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 21, 2026 16:45 IST
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी उन्मूलन और देश की बदलती सोच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी को देश की स्थायी समस्या मान लिया गया था और इसे खत्म करने के लिए ठोस नीतियां लागू करने की हिम्मत नहीं दिखाई गई। पीएम मोदी ने अपने शुरुआती कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनवाने की घोषणा की, तो संसद में उनका मजाक उड़ाया गया। उन्होंने गरीब महिलाओं के लिए शौचालय के महत्व पर जोर दिया। जानिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा।
