scorecardresearch

ट्रेंडिंग Videos

Advertisement

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, देखिए खास तस्वीरें

पंजाब के अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध गोल्डन टेंपल में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और श्रद्धा व्यक्त की। अमेरिकी राजदूत की इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। स्वर्ण मंदिर सिख धर्म के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की इस यात्रा के दौरान स्वर्ण मंदिर परिसर के खास दृश्य भी देखने को मिले। देखिए अमृतसर के गोल्डन टेंपल में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की यात्रा का वीडियो।

Bakaiti Season 2, Hunkkaar: The Roar सहित ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हुई रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। Bakaiti Season 2, Hunkkaar: The Roar सहित कई नए कंटेंट ने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का नया डोज पेश किया है। जानिए कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज हुईं रिलीज और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

तेलंगाना के बुर्गम्पाडु में तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही! दुकानों की उड़ी छत, सड़कों पर गिरे पेड़

Telangana के Bhadradri Kothagudem जिले के Burgampadu मंडल में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं में छतों की टिन शीट भी उड़ गईं। Bhadrachalam-Khammam रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। बिजली के पोल टूटने और तार गिरने से गांव में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। प्रशासन की टीमों ने राहत और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। देखिए पूरी रिपोर्ट।

advertisement

गाय के घी को लेकर बाबा रामदेव ने दी सफाई, बोले- पतंजलि का घी और दवा नकली नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि करीब 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि कई लोग बिना पूरी जानकारी के वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि का गाय का घी और उसकी दवाएं नकली नहीं हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने कंपनी के उत्पादों को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी बात रखी है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद शवों को नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया, जहां पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुआ। मृतकों के परिजन भी धीरे-धीरे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीएम योगी बोले भारत टैक्सी सिर्फ सवारी नहीं, पूरे भारत की टैक्सी है

भारत टैक्सी की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सिर्फ यात्रियों को ले जाने वाली टैक्सी नहीं, बल्कि पूरे भारत की टैक्सी है। उन्होंने बताया कि भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवरों को ₹5 लाख की Social Security की सुविधा मिलेगी। CM योगी ने कहा कि सुरक्षा मिलने से ड्राइवर बिना तनाव के पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ काम कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारत टैक्सी सेवा शुरू की गई है। इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट और मेट्रो समेत कई संस्थानों के साथ MoU भी हुए।

advertisement

UP के 4 शहरों में शुरू भारत टैक्सी, ड्राइवरों को मिलेगा कमाई का सीधा लाभ

उत्तर प्रदेश के चार शहरों गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत हो गई है। सहकारी मॉडल पर आधारित इस टैक्सी सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी मेहनत और कमाई का सीधा लाभ देना है। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं से भारत टैक्सी अपनाने की अपील की। वहीं सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने किसानों के लिए एलडीबी ऋण की ब्याज दर 6 प्रतिशत करने की घोषणा की।

ब्राह्मणों की स्थिति पर बाबा रामदेव का जवाब, जाति सम्मान और समानता पर कही ये बात

बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में जाति आधारित भेदभाव, सामाजिक सम्मान और संविधान के मूल्यों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय का अपमान नहीं होना चाहिए और सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। बाबा रामदेव ने ब्राह्मण, SC ST, OBC समेत सभी वर्गों के सम्मान और समानता पर जोर दिया। आरक्षण, UGC और समाज में चल रही बहसों को लेकर उन्होंने अपनी राय सामने रखी। इस वीडियो में देखिए बाबा रामदेव का बयान। Courtesy: The Emissary (X handle)

CM Yogi Adityanath Speech: भारत की अर्थव्यवस्था और विकास पर योगी ने कही बड़ी बात, बताया नए भारत का सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भारत की अर्थव्यवस्था, विकास और सांस्कृतिक विरासत को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब Bottom Five से Top Five में पहुंच गई है। उन्होंने 'मुझे क्या' वाली सोच को मंथरा बुद्धि बताते हुए कहा कि ऐसी सोच देश के विकास और पहचान के सामने संकट खड़ा करती है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की बात करते हुए काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या राम मंदिर और मथुरा-वृंदावन के विकास का भी जिक्र किया। सुनिए सीएम योगी का पूरा संबोधन।

advertisement

Hemkund Sahib Snowfall: 15,000 फीट पर सीजन की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत नजारे

iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Fans को नए Colors और Features काफी पसंद आ रहे हैं। Burgundy, Glacier Blue, White और Black Color में आए iPhone को खरीदने के लिए लोग Apple Store पहुंचे। इस वीडियो में देखिए iPhone 18 Pro Max के नए Camera Features, Dual Capture Mode और Vapor Cooling System की जानकारी। साथ ही जानिए क्यों बढ़ी हुई कीमतों का असर ग्राहकों के उत्साह पर देखने को मिल रहा है।

Lust Stories 3, Waiting Hai और Carry On Jatta 4 समेत ये हैं नई ओटीटी रिलीज

Weekend आ गया है और OTT platforms पर entertainment का नया dose तैयार है। इस Friday OTT Watchlist में देखिए Love Stories 3, Waiting, Carry On Jatta 4, The Scandal और Zakir Khan के Papa Yaar जैसे नए shows और movies। Romance, Crime Thriller, Punjabi Comedy, K Drama और Stand-up Comedy पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते कई options मौजूद हैं। Netflix, Amazon MX Player और दूसरे platforms पर streaming इन releases के साथ अपना weekend binge plan कीजिए। BT Bazaar की OTT Watchlist में जानिए इस हफ्ते क्या देखें और कौन सी series या film आपकी list में होनी चाहिए।

₹27 हजार किलो का गोल्ड मोदक, नासिक की मिठाई दुकान ने चौंकाया

गणेश चतुर्थी के मौके पर नासिक में एक अनोखा मोदक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सागर स्वीट्स ने 24 कैरेट शुद्ध सोने की परत से तैयार गोल्डन मोदक पेश किया है, जिसकी कीमत ₹27,000 प्रति किलो रखी गई है। दुकान ने त्योहार के लिए 25 से ज्यादा वैरायटी के मोदक तैयार किए हैं, जिनमें ड्राई फ्रूट, संतरा और मलाई जैसे फ्लेवर भी शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा आकर्षण सोने और चांदी से सजे इन प्रीमियम मोदकों को लेकर है, जो गणेश उत्सव में लग्जरी टच जोड़ रहे हैं।

advertisement

₹5000 करोड़ के मालिक विधायक पराग शाह बने ‘भिखारी’, सड़क पर मांगी भीख... आखिर क्यों उठाया ये कदम?

मुंबई के घाटकोपर पूर्व से विधायक पराग शाह करीब ₹5000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन एक दिन उन्होंने अपना रुतबा, सुरक्षा और आलीशान जिंदगी छोड़कर भिखारी का रूप धारण कर लिया। हाथ में कटोरा लेकर वे सड़कों पर निकले और आम लोगों से मदद मांगी। खास बात यह रही कि घंटों तक कोई उन्हें पहचान नहीं सका। इस दौरान उन्हें कहीं उपेक्षा मिली तो कहीं लोगों ने खाना और पैसे देकर मदद की। पराग शाह ने यह कदम अपने आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज की सीख पर उठाया। आखिर इस अनुभव ने उन्हें जिंदगी का कौन-सा बड़ा सबक सिखाया?

महिला क्रिकेट टीम ने क्यों नहीं ली ट्रॉफी? BCCI ने बताया पूरा मामला

महिला क्रिकेट टीम के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले ने सभी का ध्यान खींचा। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने अब सफाई दी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि टीम ने चमचमाती ट्रॉफी से दूरी बना ली? जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी और सामने आई वजह।

अमित शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, UCC और आतंकवाद पर कही बड़ी बात

अमित शाह ने अपने भाषण में मोदी सरकार की कई बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने UCC को कई राज्यों में लागू किए जाने और 2029 से पहले भाजपा-NDA शासित 21 राज्यों में इसे लागू करने का भरोसा जताया। अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता, नक्सलवाद, उत्तर पूर्व में शांति समझौतों, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधु का भी जिक्र किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सेना, पुलिस, विज्ञान, रिसर्च, स्टार्टअप, ड्रोन और खेलों में महिलाओं को मिले अवसरों की बात कही। नई शिक्षा नीति और जनजातीय कल्याण योजनाओं का भी उल्लेख किया।

advertisement

BRICS Summit 2026 का समापन, पीएम मोदी ने सभी नेताओं को दिया धन्यवाद

BRICS Summit 2026 के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं की सहभागिता और उनके मूल्यवान योगदान के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो दिनों की चर्चाओं ने आपसी विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि BRICS अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है और सभी की मौजूदगी इसकी बढ़ती अहमियत का प्रमाण है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि साझा प्रयासों के जरिए BRICS देशों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सकेगा। उन्होंने नई दिल्ली समिट को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नेताओं का अभिनंदन किया।

BRICS Summit 2026: सप्लाई चेन और स्टार्टअप को लेकर पीएम मोदी की पहल

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Supply Chain, Startups, AI और Digital Agriculture को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने बताया कि BRICS Logistic Supply Chain Cooperation Framework से सप्लाई चेन को ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। BRICS Incubator Network के जरिए Startups और Incubators को जोड़ा जाएगा। साथ ही BRICS Startup Innovation Fund का प्रस्ताव रखा गया है। Digital Agriculture Network के जरिए AI, Geospatial Technology और Digital Public Infrastructure को किसानों की जरूरतों से जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने Technology और Critical Minerals के गलत इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई और Technology को अपनाने में Inclusivity पर जोर दिया।

BRICS Summit 2026 के बाद भारत से रवाना हुए शी जिनपिंग, दिल्ली से भरी उड़ान

BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली से रवाना हो गए। भारत यात्रा के दौरान उनकी मौजूदगी और BRICS मंच पर हुई अहम गतिविधियों ने काफी ध्यान खींचा। देखिए शी जिनपिंग की दिल्ली से रवानगी का यह वीडियो।

advertisement

BRICS Summit: पीएम मोदी बोले, हर संकट के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ते तनाव और संकटों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि आज की जुड़ी हुई दुनिया में कोई भी संकट सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। पीएम मोदी ने संकटों की समय पर पहचान, उनसे निपटने की तैयारी और तुरंत कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए BRICS Integrated Early Warning System पर सहमति बनी है। आपदा प्रबंधन के लिए Early Warning Data Integration Guidelines भी तैयार की गई हैं।

BRICS Summit के दूसरे दिन पीएम मोदी का संदेश- ग्लोबल साउथ की तरक्की और मानवता के लिए सहयोग पर जोर

BRICS Summit के दूसरे दिन पीएम मोदी ने विकास, पर्यावरण, Global South और आपसी सहयोग को लेकर भारत का विजन सामने रखा। अपने संबोधन में उन्होंने BRICS की ताकत और भविष्य की दिशा पर भी अहम बातें कहीं। आखिर किन पहलों और बदलावों पर रहा पीएम मोदी का फोकस? जानिए पूरी बात।

Load More