Advertisement
दिल्ली को मिली यमुना सफारी की सौगात! सीएम बोलीं- अब यमुना के करीब आएंगे लोग
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 10, 2026 13:48 IST
दिल्ली में 'नमो यमुना सफारी' (Namo Yamuna Safari) की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च कार्यक्रम में इसे दिल्लीवासियों के लिए खास सौगात बताया। उन्होंने कहा कि अब लोग सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में सफारी का आनंद ले सकेंगे। इस परियोजना में क्रूज के साथ लाइट एंड साउंड शो और बच्चों व बड़ों के लिए मनोरंजन की गतिविधियों का भी जिक्र किया गया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग की सराहना की। साथ ही पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में विकास और पर्यटन को नई पहचान दे रही है।
