scorecardresearch
Advertisement

Kashmir Snowfall: गुरेज घाटी में भारी बर्फबारी, बांदीपोरा-गुरेज रोड बंद, देखें ताजा हालात

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरेज घाटी और बांदीपोरा के मैदानी इलाकों में भारी बर्फबारी से चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज रोड को बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पहाड़ों से लेकर सड़कों तक बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। भारी बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देखिए कश्मीर में बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें और जानिए गुरेज घाटी में मौसम और सड़क बंद होने से जुड़े ताजा हालात।