scorecardresearch

आंध्र प्रदेश में निवेश की बरसात! Kia, ReNew और Reliance के बड़े ऐलान, 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

आंध्र प्रदेश में CII पार्टनरशिप समिट 2026 के पहले दिन निवेश के बड़े ऐलान हुए हैं। Kia, ReNew और Reliance जैसी दिग्गज कंपनियों ने राज्य में बड़े प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है। इनसे हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। जानिए कौन सी कंपनी कितना निवेश करेगी।

Advertisement

In Short

  • CII समिट के पहले दिन ₹5.84 लाख करोड़ के MoU साइन, 1 लाख से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद।
  • Kia अनंतपुर में ₹18,800 करोड़ के निवेश से दूसरा प्लांट लगाएगी, करीब 12,000 रोजगार के अवसर बनेंगे।
  • ReNew ने ₹80,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया, Reliance ने ₹43,000 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया।

आंध्र प्रदेश में दो दिन तक चलने वाले 31वें CII पार्टनरशिप समिट 2026 का आज दूसरा दिन है। गुरुवार यानी समिट के पहले दिन बंपर निवेश का ऐलान हुआ। इनमें Kia, ReNew और Reliance के बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। समिट के पहले दिन ₹5.84 लाख करोड़ के MoUs साइन हुए, जिनसे 1 लाख से ज्यादा नौकरियां मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इन तीनों कंपनियों ने राज्य में निवेश को लेकर क्या बड़े प्लान बनाए हैं।

advertisement

Kia का मेगा प्लान

कार बनाने वाली कंपनी Kia India ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक MoU साइन किया है। कंपनी अनंतपुर में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। इस प्रोजेक्ट में Kia और उसके सप्लायर मिलकर 2 अरब डॉलर यानी करीब ₹18,800 करोड़ का निवेश करेंगे।

नए प्लांट में 2030 की शुरुआत से प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इसकी सालाना क्षमता 2 लाख कारों की होगी। इससे भारत में Kia की कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी 4.30 लाख से बढ़कर 6.30 लाख यूनिट हो जाएगी। यानी करीब 47% की बढ़ोतरी होगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए 465 एकड़ जमीन इस्तेमाल होगी और करीब 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। यहां पेट्रोल-डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की कारें बनेंगी। Kia का लक्ष्य 2030 तक सालाना 4.10 लाख कारें बेचना और 7.6% मार्केट शेयर हासिल करना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

ReNew का ₹80,000 करोड़ का निवेश

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ReNew Energy Global ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹80,000 करोड़ निवेश करने का ऐलान किया है। इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट अनकापल्ली में ₹67,000 करोड़ की लागत से बनने वाला 1 गीगावॉट का ग्रीन हाइपरस्केल डेटा सेंटर है। इसे रिन्यूएबल एनर्जी से बिजली मिलेगी।

इसके अलावा कंपनी अनकापल्ली और नेल्लोर में पॉलीसिलिकॉन और मेटलर्जिकल सिलिकॉन बनाने के लिए ₹11,000 करोड़ लगाएगी। रामबिल्ली में परमानेंट मैग्नेट बनाने की फैक्ट्री पर ₹1,500 करोड़ खर्च होंगे, जिसके मार्च 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी की अनकापल्ली में 6.5 गीगावॉट की इंगट और वेफर फैक्ट्री भी मार्च 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है। ReNew विशाखापत्तनम में पांच ITI के क्लस्टर को टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी विकसित करेगी।

Reliance का ₹43,000 करोड़ का प्लान

मुकेश अंबानी की Reliance Industries आंध्र प्रदेश में करीब ₹43,000 करोड़ निवेश करने की योजना बना रही है। Reuters के मुताबिक, कंपनी दो चरणों में अंडरग्राउंड कोल गैसिफिकेशन कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इस तकनीक से जमीन के नीचे मौजूद कोयले को पारंपरिक माइनिंग के बिना गैस में बदला जा सकेगा।

पहले फेज में ₹3,000 करोड़ खर्च होंगे। इसमें जमीन के नीचे कोयले की जांच और टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग होगी। इसके सफल होने और जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद दूसरे चरण में करीब ₹40,000 करोड़ लगाए जाएंगे।

advertisement