scorecardresearch
Advertisement

अश्विनी वैष्णव ने बताया रेलवे का प्लान, आनंद विहार स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए होगा बदलाव

त्योहारों के सीजन में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और यात्रियों से सुविधाओं का फीडबैक लिया। अब स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज की भीड़ कम करने के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है। रेलवे FOB को चौड़ा करने या सबवे बनाने में से किसी एक विकल्प पर काम करेगा। देखिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कुछ बताया।