scorecardresearch

Hero ने लॉन्च की नई Xtreme 125R Stealth Edition! टायर में हवा कम होते ही मिलेगा अलर्ट, जानें कीमत

Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय Xtreme 125R बाइक का नया Stealth Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक में ऐसे एडवांस फीचर्स दिए हैं, जो आमतौर पर महंगी मोटरसाइकिलों में देखने को मिलते हैं। खास बात यह है कि बाइक टायर में हवा के प्रेशर की जानकारी भी दे सकती है। जानिए इसकी कीमत, इंजन और दूसरे फीचर्स।

Advertisement
Xtreme 125R का नया Stealth Edition
Xtreme 125R का नया Stealth Edition

In Short

  • Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में ₹1.16 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है।
  • बाइक में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है।
  • नए मॉडल में क्रूज कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं।

Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्पोर्टी बाइक Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.16 लाख रखी है। नए मॉडल में आकर्षक डिजाइन के साथ कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस बाइक में टायर का प्रेशर बताने वाला सिस्टम भी मिलता है, जो आमतौर पर महंगी बाइक्स में देखने को मिलता है।

advertisement

Hero Xtreme 125R Stealth Edition

नए Stealth Edition में क्या है खास?

Hero Xtreme 125R Stealth Edition को Midnight Black कलर में पेश किया गया है, जिसमें Pearl Red एक्सेंट दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में रंगीन अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग लुक देते हैं।

कंपनी ने इसमें 4.2 इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। यह Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है।

राइडर्स को डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलती है।

टायर का प्रेशर भी बताएगी बाइक

इस बाइक का सबसे खास फीचर Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) है। कंपनी के मुताबिक, स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में यह सुविधा पहली बार दी गई है।

TPMS की मदद से राइडर को टायर में हवा के प्रेशर की जानकारी रियल टाइम में मिलती है। अगर प्रेशर सही स्तर पर नहीं है, तो सिस्टम अलर्ट भी देता है।

इससे राइडर को टायर की स्थिति पर नज़र रखने और सुरक्षित राइडिंग में मदद मिल सकती है।

सेफ्टी और इंजन में क्या मिलेगा?

Hero Xtreme 125R Stealth Edition में डुअल-चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल और तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें Rain, Road और Sport मोड शामिल हैं।

बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते है।

इंजन की बात करें तो इसमें रेगुलर मॉडल वाला ही 125cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

यह इंजन 8,250 rpm पर 11.4 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

कितनी है कीमत और कहां मिलेगी बाइक?

Hero Xtreme 125R Stealth Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.16 लाख है। यह रेगुलर टॉप वेरिएंट से करीब ₹8,000 महंगी है।

वहीं, Xtreme 125R के दूसरे वेरिएंट की कीमत ₹91,500 से ₹1,08,300 के बीच है।

कंपनी के मुताबिक, नया Stealth Edition देशभर की Hero MotoCorp डीलरशिप पर उपलब्ध कराया गया है।

यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए विकल्प हो सकता है, जो 125cc बाइक में स्पोर्टी लुक के साथ कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी चाहते हैं।

advertisement