scorecardresearch
Advertisement

Agniveer Scheme: 75% अग्निवीरों को 2 साल अतिरिक्त सेवा का मौका, राजनाथ सिंह ने बताई फैसले की अहमियत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए किए गए फैसले का जिक्र किया। इस फैसले के मुताबिक, शेष 75% अग्निवीरों को अपनी इच्छा के आधार पर दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा। इसके बाद निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले इच्छुक अग्निवीरों को सेना में नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। राजनाथ सिंह ने इसे अग्निवीरों के लिए दिवाली का बड़ा उपहार बताया। इस फैसले से अग्निवीरों को देश की सेवा जारी रखने का एक और अवसर मिलेगा।