scorecardresearch

BMW F 450 GS Sport भारत में लॉन्च! 420cc इंजन और शानदार फीचर्स के साथ जानें कितनी है कीमत

BMW Motorrad ने भारत में अपनी एडवेंचर बाइक F 450 GS का नया Sport वेरिएंट लॉन्च किया है। इस बाइक को खास Racing Red कलर और कई एडवांस राइडिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार इंजन के अलावा बेहतर कंट्रोल और राइडिंग से जुड़ी सुविधाएं भी मिलती हैं। जानिए इसकी कीमत और टॉप वेरिएंट से कितना अलग है यह मॉडल।

Advertisement
BMW F 450 GS Sport भारत में लॉन्च! Image Source: BMW Motorrad
BMW F 450 GS Sport भारत में लॉन्च! Image Source: BMW Motorrad

In Short

  • BMW F 450 GS Sport भारत में ₹5.90 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है।
  • बाइक में 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 48 BHP की पावर और 43 Nm का टॉर्क देता है।
  • नए Sport वेरिएंट में Racing Red कलर, 6.5 इंच TFT डिस्प्ले और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

BMW Motorrad India ने भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर बाइक F 450 GS का नया Sport वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये रखी है। नए वेरिएंट की खासियत इसका आकर्षक Racing Red कलर और कई एडवांस फीचर्स हैं। इसे F 450 GS के टॉप मॉडल GS Trophy से नीचे रखा गया है।

advertisement
Image Source: BMW India

नए Sport वेरिएंट में क्या है खास?

BMW F 450 GS Sport को खास Racing Red कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा बाइक में ट्रांसपेरेंट Rallye विंडस्क्रीन, ब्लैक हैंड प्रोटेक्टर, ऑफ-रोड फुटरेस्ट और प्लास्टिक इंजन गार्ड दिया गया है।

बाइक का डिजाइन एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें BMW की पहचान वाला फ्रंट बीक डिजाइन, GS फ्लाईलाइन और X-शेप वाली LED हेडलाइट मिलती है।

Image Source: BMW India

Sport वेरिएंट में GS Trophy के कई फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इसमें टॉप वेरिएंट वाला Easy Ride Clutch (ERC) नहीं मिलता है।

इंजन और पावर कितनी मिलेगी?

The Easy Ride Clutch of the F 450 GS from BMW Motorrad

BMW F 450 GS Sport में रेगुलर मॉडल वाला ही 420cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है।

यह इंजन 8,750 rpm पर 48 BHP की पावर और 6,750 rpm पर 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

बाइक में Sport सस्पेंशन और Gear Shift Assistant Pro भी दिया गया है, जिससे गियर बदलने में सुविधा मिलती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में क्या मिलेगा?

BMW ने इस बाइक में कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल किए हैं।

Image Source: BMW India

इसमें ABS Pro, Dynamic Traction Control, Dynamic Brake Control और Engine Drag Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Riding Modes Pro भी दिया गया है।

राइडर की सुविधा के लिए बाइक में 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और मल्टी-कंट्रोलर की सुविधा दी गई है।

इसके साथ USB Type-C पोर्ट और ठंड के मौसम में हाथों को गर्म रखने के लिए हीटेड ग्रिप्स भी मिलती हैं।

BMW F 450 GS Sport की कीमत कितनी है?

BMW F 450 GS Sport की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹5.90 लाख रखी गई है।

यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो एडवेंचर बाइक में स्पोर्टी लुक के साथ दमदार इंजन और एडवांस राइडिंग फीचर्स चाहते हैं।

advertisement

हालांकि, इसमें टॉप-स्पेक GS Trophy के मुकाबले कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं।