scorecardresearch
Advertisement

योग से आयुर्वेद तक भारत की बढ़ती पहचान! AYUSH और हर्बल एक्सपोर्ट पर पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में योग और आयुर्वेद को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में योगासन को अब प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता मिल चुकी है। खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स जैसे आयोजनों में भी योगासन को जगह दी गई है। इससे योग से जुड़े लोगों के लिए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के नए मौके खुले हैं। पीएम मोदी ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अलग आयुष मंत्रालय के गठन, रिसर्च और पेटेंट को प्रोत्साहन देने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत से आयुष और हर्बल उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। देखिए पूरा बयान।