scorecardresearch

बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट का ऐलान- हर शेयर पर इतना होगा फायदा, शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट

SC Agrotech के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। पढ़िए पूरी डिटेल

Advertisement
AI Generated Image

एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी, एससी एग्रोटेक लिमिटेड (SC Agrotech Ltd) के शेयर में शुक्रवार को 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और अधिकृत शेयर पूंजी के बारे में बड़ी जानकारी दी है जिसकी वजह से स्टॉक में यह तेजी आई है। 

advertisement

बीएसई पर लिस्ट SC Agrotech का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 2.97 रुपये चढ़कर 62.38 रुपये पर है।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ने मौजूदा अधिकृत इक्विटी शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) को ₹76.50 करोड़ से बढ़ाकर ₹137.50 करोड़ करने की मंजूरी दी है। इसके लिए ₹61 करोड़ के अतिरिक्त शेयर बनाए जाएंगे। अभी कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 7.65 करोड़ इक्विटी शेयरों में बंटी है, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। बढ़ोतरी के बाद कंपनी के अधिकृत इक्विटी शेयरों की संख्या 13.75 करोड़ हो जाएगी। 

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को 4:5 के रेश्यो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी के 5 शेयर होंगे, उन्हें 4 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। मान लीजिए की, अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो उसे 80 बोनस शेयर मिलेंगे और उसके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 180 हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

Stock Split की भी जानकारी

कंपनी ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अभी मौजूद ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 1,000 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, शेयरों की संख्या 10 गुना होने के बावजूद निवेशक की कुल हिस्सेदारी की वैल्यू में केवल स्प्लिट के कारण कोई बदलाव नहीं होगा। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।