scorecardresearch
Advertisement

Delhi Railway Station: त्योहार पर 8 लाख यात्रियों की भीड़! अश्विनी वैष्णव ने लिया तैयारियों का जायजा

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजमेरी गेट की तरफ स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामान्य दिनों में करीब 5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है, जबकि त्योहारों के पीक समय में यह संख्या 8 लाख तक पहुंच जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्व्ड पैसेंजर्स का होल्डिंग एरिया और कॉमन एरिया बनाया गया है। अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, RPF की तैनाती और 700 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।