शानदार Q2 नतीजों के बाद किन बैंकों पर बढ़ा भरोसा? जानिए निवेश की रणनीति
भारतीय बैंकिंग सेक्टर के दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों ने मजबूत प्रदर्शन किया है। इस खास बातचीत में Helios की बैंकिंग सेक्टर को लेकर निवेश रणनीति पर चर्चा हुई। फंड ने HDFC Bank में अपना एक्सपोजर घटाकर Kotak Mahindra Bank और RBL Bank में निवेश बढ़ाया है। इसके पीछे FCNRB डिपॉजिट और भविष्य में तेज ग्रोथ की संभावनाओं को अहम वजह बताया गया। वहीं ICICI Bank में भी लगातार निवेश बढ़ाने की बात कही गई। जानिए बैंकिंग शेयरों में कहां अवसर बन सकते हैं और फंड मैनेजर की रणनीति क्या है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
