scorecardresearch
Advertisement

शेयर बाजार में अब कौन सी थीम में बनेगा पैसा? मार्केट दिग्गज सुनील सुब्रमणियन ने बताए ये सेक्टर

शेयर बाजार में मौजूदा स्तरों पर किन सेक्टर्स में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है? बाजार के दिग्गज निवेश विशेषज्ञ सुनील सुब्रमणियन ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) के साथ पावर और एनर्जी सेक्टर पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि भारत की आर्थिक तरक्की में बैंकिंग सेक्टर की अहम भूमिका रहेगी। वहीं डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, वैकल्पिक ऊर्जा और बढ़ते पूंजीगत खर्च से पावर और मेटल सेक्टर को फायदा मिल सकता है। हालांकि इन सेक्टर्स में वैल्यूएशन महंगे हैं, लेकिन लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना है। जानिए सुनील सुब्रमणियन की पूरी निवेश रणनीति। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।