OTT Releases this Week: Kis Kisko Pyaar Karoon 2, The Raja Saab सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज
हॉरर-कॉमेडी से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा और लीगल थ्रिलर तक, इस हफ्ते हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ खास है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया कंटेंट आया है।

OTT Releases this Week: फरवरी महीने के पहले वीकेंड के लिए अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज आ चुकी हैं। हॉरर-कॉमेडी से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा और लीगल थ्रिलर तक, इस हफ्ते हर टेस्ट के लिए कुछ न कुछ खास है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया कंटेंट आया है।
The Raja Saab (JioHotstar)
प्रभास स्टारर यह फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक ऐसे वारिस की कहानी है, जिसकी अपने दादा की तलाश एक सुपरनैचुरल मोड़ ले लेती है। दादी के अल्ज़ाइमर से जूझने और दादा के एक्सॉर्सिस्ट होने की कहानी फिल्म को डर, हंसी और ड्रामा का मज़ेदार कॉम्बो बनाती है। संजय दत्त और बोमन ईरानी की मौजूदगी फिल्म को और रंगीन बनाती है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 (JioHotstar)
कपिल शर्मा एक बार फिर फुल कॉमिक अंदाज में लौटे हैं। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो प्यार के चक्कर में अलग-अलग पहचान अपनाकर तीन शादियां कर बैठता है। यह फिल्म लाइट-हार्टेड एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट है।
Shabad: Reet aur Riwaaz (Z5)
यह फैमिली ड्रामा एक 16 साल के लड़के की कहानी है, जो फुटबॉलर बनना चाहता है, जबकि उसके पिता चाहते हैं कि वह शबद गायन की पारिवारिक परंपरा आगे बढ़ाए। हकलाने की समस्या से जूझता यह किरदार भावनाओं, सपनों और रिश्तों के बीच फंसा नज़र आता है।
Parasakthi (Z5)
सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा 1965 के एंटी-हिंदी आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म एक शांत रेलवे कर्मचारी और उसके छात्र नेता भाई की कहानी कहती है, जो सत्ता और पुलिस दमन के बीच संघर्ष करते हैं।
The Lincoln Lawyer - सीजन 4 (Netflix)
मिकी हैलर की कहानी और भी खतरनाक मोड़ लेती है। अपने ही पुराने क्लाइंट की हत्या के आरोप में फंसे वकील को जेल, भारी जमानत और आक्रामक प्रॉसिक्यूटर के बीच अपनी बेगुनाही साबित करनी है। कोर्टरूम थ्रिल पसंद करने वालों के लिए यह सीजन मिस नहीं करना चाहिए।

