Top 5 Stories: ईशा अंबानी ने सुनाई Jio की शुरुआत की कहानी, IPO से मेटा-गूगल को फायदा, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपडेट समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें
आज की टॉप 5 खबरों में जानिए Jio की शुरुआत से जुड़ा ईशा अंबानी का दिलचस्प किस्सा और IPO से मेटा-गूगल जैसे बड़े निवेशकों को होने वाला फायदा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आया अहम अपडेट, रक्षा क्षेत्र में ₹4,106 करोड़ की दो बड़ी डील और दिवाली-छठ पर यात्रियों के लिए 22 स्पेशल ट्रेनों की सौगात। पढ़ें दिनभर की पाँच बड़ी खबरें।

1. Jio का आईडिया कैसे आया और कैसे हुई इसकी शुरुआत? ईशा अंबानी ने शेयर की स्टोरी
जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को लेकर निवेशकों की हलचल तेज हो गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश अंबानी ने कंपनी के 5G नेटवर्क, ग्राहकों और भविष्य की योजनाओं पर बड़े दावे किए. वहीं, ईशा अंबानी ने जियो की शुरुआत से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया. जानिए पूरी कहानी.
जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। कंपनी की लिस्टिंग से मेटा, गूगल और सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड जैसे बड़े विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी की वैल्यू में बड़ा उछाल आया है। जानिए किस निवेशक की हिस्सेदारी कितने करोड़ की हो गई है और निवेश पर कितना फायदा हुआ है।
3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने बताया कब लागू होगा समझौता
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि समझौते का पहला चरण फाइनल हो चुका है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। हालांकि, इसे लागू करने से पहले कुछ अहम शर्तें पूरी होनी बाकी हैं। जानिए टैरिफ पर क्या है भारत की मांग और कब हो सकती है डील।
4. हवा से लेकर समुद्र तक बढ़ेगी भारत की ताकत! भारत ने ₹4,106 करोड़ की दो बड़ी डील पर किया साइन
भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ₹4,106 करोड़ की दो बड़ी डील की हैं। इसके तहत वायुसेना को स्वदेशी GSAT-7C सैटेलाइट और नौसेना को खतरनाक वरुणास्त्र टॉरपीडो मिलेंगे। जानिए इन दोनों हथियार प्रणालियों की खासियत और कैसे ये भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाएंगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। यूपी-बिहार के लिए 11 जोड़ी यानी 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली, बेंगलुरु, अमृतसर समेत कई शहरों से सफर आसान होगा। जानिए इन ट्रेनों के रूट, टाइमिंग और चलने की तारीखें।

