दिल्ली से पटना सिर्फ 13 घंटे में, खाने के साथ ₹2,615 किराया... वंदे भारत स्पेशल की बुकिंग शुरू
दिवाली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 994 किलोमीटर का सफर करीब 13 घंटे में पूरा करेगी। एसी चेयर कार का किराया भोजन सहित 2,615 रुपये है। जानें ट्रेन की टाइमिंग स्टॉपेज और टिकट बुकिंग से जुड़ी जरूरी बातें।

टिकट लेने से पहले ये बातें जरूर जांचें
अगर आप दिवाली या छठ पर दिल्ली से बिहार जाने की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा की तारीख तय करने के बाद टिकट की उपलब्धता और किराया जरूर जांचें. दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली की ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलेंगी. इसलिए वापसी की योजना बनाते समय भी समय-सारणी देखना जरूरी है. त्योहारों के दौरान सीटें तेजी से भर सकती हैं, ऐसे में उपलब्धता दिखने पर समय रहते बुकिंग करना बेहतर रहेगा.

8. इन तारीखों और दिनों में चलेगी स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका परिचालन होगा। वापसी में ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को ट्रेन चलेगी। टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को संबंधित तारीख की उपलब्धता और समय-सारणी जरूर जांचनी चाहिए।







