scorecardresearch

Top 5 Stories: दिल्ली में PM2.5 पहुंचा 3,744, यमुना में क्रूज की शुरुआत, Nvidia CEO पर संकट समेत 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर सामने आया है। मुंडका में PM2.5 का स्तर 3,744 तक पहुंच गया, जबकि CPCB के रिकॉर्ड से 125 रीडिंग गायब मिलीं। वहीं, NASA की सैटेलाइट तस्वीर में उत्तर भारत पर धुएं की मोटी चादर दिखाई दी है। दूसरी ओर, दिल्ली में यमुना रिवर सफारी की शुरुआत हो गई है। Skoda-Volkswagen ने पीयूष गोयल के साथ भारत में इलेक्ट्रिक कारों और मैन्युफैक्चरिंग को लेकर चर्चा की। इसके अलावा NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग कथित चीनी जासूसी कनेक्शन से जुड़े विवाद के कारण सुर्खियों में हैं।

Advertisement

1 दिल्ली में प्रदूषण का डरावना सच! PM2.5 पहुंचा 3,744 तक, CPCB के रिकॉर्ड से गायब मिलीं 125 रीडिंग

दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण कितना खतरनाक था, इसका खुलासा नए आंकड़ों से हुआ है। मुंडका में PM2.5 का स्तर 3,744 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जबकि CPCB के रिकॉर्ड से 125 रीडिंग गायब थीं। बाद में सामने आए डेटा से आधिकारिक AQI की गणना पर भी सवाल उठे हैं। जानिए किन इलाकों में हालात सबसे खराब थे और आंकड़ों में अंतर क्यों आया।

2 NASA के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से दिखाई भारत-पाकिस्तान की डराने वाली तस्वीर! धुएं की चादर में ढका उत्तर भारत

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच NASA के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से भारत और पाकिस्तान के बड़े हिस्से की चौंकाने वाली तस्वीर कैद की है। इसमें उत्तर भारत के कई राज्यों पर धुएं और धुंध की मोटी परत दिखाई दे रही है। तस्वीर में आग के हॉटस्पॉट भी नजर आ रहे हैं। आखिर कैसे फैल रहा है यह प्रदूषण और इसके पीछे क्या वजहें हैं?

3 दिल्लीवालों को मिली सौगात! अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानें किराए से लेकर बुकिंग तक सारी डिटेल

दिल्लीवालों के लिए यमुना नदी पर घूमने का नया मौका आ गया है। सोनिया विहार में यमुना रिवर सफारी की शुरुआत हो गई है। अब लोग क्रूज में बैठकर नदी की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। जानिए इस सफारी का किराया कितना है, टिकट कहां मिलेगा और सफर में क्या-क्या खास होगा।

4 Skoda-Volkswagen का भारत को लेकर क्या है प्लान? पीयूष गोयल से मुलाकात में इन 3 मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनियों की नजर अब घरेलू बाजार के साथ विदेशी बाजारों पर भी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और Skoda-Volkswagen के अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई है। इसमें इलेक्ट्रिक कारों, एक्सपोर्ट और भारत में ज्यादा पार्ट्स बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आखिर कंपनी की आगे की रणनीति क्या हो सकती है और भारत को इससे कितना फायदा मिलेगा?

5 NVIDIA के CEO की कुर्सी पर संकट के बादल! जेनसन हुआंग को लेकर क्यों बढ़ी चिंता, क्या कंपनी बदलेगी अपना बॉस?

दुनिया की दिग्गज एआई चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। निजी रिश्ते और कथित चीनी जासूसी कनेक्शन से जुड़े विवाद ने उनकी कुर्सी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब एक्सपर्ट्स ने उनके भविष्य को लेकर बड़ा अनुमान लगाया है। जानिए पूरा मामला।

advertisement