scorecardresearch

14 नवंबर को भारत के आसमान से गुजरेगा एलन मस्क का Starship! 22 घंटे अंतरिक्ष में रहकर करेगा ये बड़ा कारनामा

एलन मस्क की कंपनी SpaceX 14 नवंबर को अपने विशाल रॉकेट Starship की 15वीं टेस्ट फ्लाइट की तैयारी कर रही है। इस बार मिशन में कुछ ऐसा होने वाला है, जो अंतरिक्ष यात्रा का भविष्य बदल सकता है। खास बात यह है कि Starship भारत के ऊपर से भी कई बार गुजर सकता है। आखिर क्या है इस मिशन की सबसे बड़ी चुनौती और इसे कैसे देख सकेंगे भारतीय?

Advertisement
तस्वीर में स्टारशिप फ्लाइट 15 का प्रस्तावित उड़ान मार्ग दिखाया गया है, जो भारत के ऊपर से गुजरेगा। (फोटो: X)
तस्वीर में स्टारशिप फ्लाइट 15 का प्रस्तावित उड़ान मार्ग दिखाया गया है, जो भारत के ऊपर से गुजरेगा। (फोटो: X)

In Short

  • SpaceX ने Starship की 15वीं टेस्ट फ्लाइट के लिए 14 नवंबर का लक्ष्य रखा है।
  • करीब 22 घंटे में पृथ्वी के 14 चक्कर लगाने और 26 सैटेलाइट तैनात करने की योजना।
  • पहली बार Starship के दोनों हिस्सों को लॉन्च टावर की विशाल आर्म्स से पकड़ने की कोशिश होगी।

एलन मस्क की कंपनी SpaceX एक बार फिर अंतरिक्ष में बड़ा प्रयोग करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने विशाल रॉकेट Starship की 15वीं टेस्ट फ्लाइट 14 नवंबर 2026 को लॉन्च करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस मिशन की खास बात यह है कि Starship करीब 22 घंटे से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहेगा और पृथ्वी के लगभग 14 चक्कर लगाएगा। इस दौरान इसके भारत के कुछ हिस्सों के ऊपर से कई बार गुजरने की संभावना है।

advertisement

14 नवंबर को कब और कहां से होगा लॉन्च?

SpaceX का Starship Flight 15 अमेरिका के टेक्सास स्थित Starbase लॉन्च साइट से उड़ान भरेगा। भारतीय समय के अनुसार इसका लॉन्च विंडो 14 नवंबर की सुबह खुलने की उम्मीद है।

इस मिशन में Starship को पृथ्वी की कक्षा में भेजने की योजना है। करीब 14 चक्कर लगाने के बाद इसे वापस धरती पर लाने की कोशिश की जाएगी।

हालांकि, लॉन्च से पहले अंतिम नियामकीय मंजूरी मिलना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर अगले दिन भी लॉन्च का विकल्प रखा गया है।

पहली बार दोनों हिस्सों को पकड़ने की तैयारी

Starship दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट सिस्टम में से एक है। इसमें दो हिस्से होते हैं। पहला Super Heavy बूस्टर और दूसरा Starship स्पेसक्राफ्ट।

SpaceX's mega rocket Starship makes a test flight from Starbase. (Photo: AP)

                                 SpaceX के विशाल रॉकेट स्टारशिप ने स्टारबेस से परीक्षण उड़ान भरी। (फोटो: AP)

इस बार SpaceX दोनों हिस्सों को लॉन्च टावर की विशाल मैकेनिकल आर्म्स से पकड़ने की योजना बना रही है। इन आर्म्स को 'Chopsticks' कहा जाता है।

Super Heavy बूस्टर लॉन्च के कुछ मिनट बाद वापस आएगा। वहीं, Starship स्पेसक्राफ्ट करीब एक दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद लौटेगा।

SpaceX पहले भी Super Heavy बूस्टर को पकड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है, लेकिन Starship के ऊपरी हिस्से को अब तक इस तरह नहीं पकड़ा गया है।

अगर यह कोशिश सफल होती है, तो दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट सिस्टम की दिशा में बड़ी उपलब्धि होगी।

अंतरिक्ष में छोड़े जाएंगे 26 सैटेलाइट

The Super Heavy v3 Booster 22 rolls out of the production facility towards the launch pad for its 15th test flight. (Photo: Reuters)

         सुपर हेवी वी3 बूस्टर 22 को 15वीं टेस्ट फ्लाइट के लिए प्रोडक्शन फैसिलिटी से लॉन्च पैड की ओर ले जाया जा रहा है। (फोटो: Reuters)

इस टेस्ट फ्लाइट के दौरान Starship से 26 Starlink V3 इंटरनेट सैटेलाइट तैनात करने की योजना है।

इसके बाद स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के चक्कर लगाता रहेगा और तय समय पर वापस लौटने की कोशिश करेगा।

हालांकि, ऊपरी हिस्से को पकड़ने का प्रयास तभी किया जाएगा, जब मिशन कंट्रोल को स्पेसक्राफ्ट की स्थिति और मौसम समेत सभी जरूरी परिस्थितियां सुरक्षित लगेंगी।

advertisement

अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समुद्र में उतरने के वैकल्पिक इंतजाम भी रखे गए हैं। इनमें मिशन के शुरुआती चरण में समस्या आने पर हिंद महासागर के निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में उतरने का विकल्प शामिल है।

भारत में भी दिख सकता है Starship?

इस मिशन के दौरान Starship के भारत के कुछ हिस्सों के ऊपर से कई बार गुजरने की संभावना है। हालांकि, इसे सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा या नहीं, यह इसकी ऊंचाई, रोशनी, उड़ान के समय और मौसम पर निर्भर करेगा।

SpaceX के मुताबिक, दोनों हिस्सों को सुरक्षित वापस लाने की तकनीक भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा की लागत कम करने में मदद कर सकती है।

कंपनी Starship को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक इंसानों तथा सामान को पहुंचाने के लिए विकसित कर रही है।

इस मिशन का लाइव प्रसारण लॉन्च से करीब 30 मिनट पहले शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल सभी की नजरें 14 नवंबर की इस चुनौतीपूर्ण टेस्ट फ्लाइट पर टिकी हैं।