scorecardresearch

Top 5 Stories: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, किसानों को मिलेंगे ₹5,000, Honda की इलेक्ट्रिक SUV समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी और जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोरोना महामारी पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान और महाराष्ट्र के किसानों को ₹5,000 की राहत शामिल है। इसके अलावा सऊदी अरब में हमलों से बढ़ता तनाव और Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्चिंग भी चर्चा में है।

Advertisement

1. एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान पायलट ने एक ऐसा कोड इस्तेमाल किया, जो विमान में गंभीर खतरे का संकेत देता है। आखिर क्या हुआ था आसमान में और विमान को कहां उतारा गया? जानिए पूरा मामला।

advertisement

2. 'कोरोना के वक्त सभी देशों ने हमें निराश किया', पीयूष गोयल ने Pfizer और Moderna को लेकर क्या कहा?

कोरोना महामारी के दौरान भारत को दूसरे देशों से मदद मांगने पर भी निराशा हाथ लगी थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने Bloomberg New Economy Forum में यह दावा करते हुए Pfizer और Moderna की वैक्सीन को लेकर भी अहम बातें कहीं। उन्होंने बताया कि कैसे इस अनुभव ने भारत को आत्मनिर्भर बनने और भरोसेमंद देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ाया।

3. दिवाली से पहले महाराष्ट्र के किसानों के खाते में आएंगे ₹5,000! इन्हें मिलेगा फायदा

महाराष्ट्र के किसानों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। जानिए किन किसानों को फायदा मिलेगा और क्या दूसरी राहतें मिलेंगी।

4. सऊदी अरब में हमलों से बढ़ा संकट! भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जताई चिंता

सऊदी अरब में लगातार हो रहे हमलों से तनाव बढ़ गया है। भारत ने अरामको मुख्यालय समेत कई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में एक भारतीय की मौत हुई है और कई घायल हैं। उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

5. Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्च डेट आई सामने, शानदार लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ होगी एंट्री

भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में Honda बड़ी एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है, जिसका डिजाइन काफी अलग और फ्यूचरिस्टिक हो सकता है। नई SUV में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जानिए इसकी लॉन्चिंग, संभावित रेंज और मुकाबले की पूरी डिटेल।