scorecardresearch

WhatsApp का ये पॉपुलर फीचर हो रहा है बंद! यूजर्स की प्रोफाइल पर पड़ेगा है सीधा असर

WhatsApp में एक बड़ा बदलाव चुपचाप लागू हो रहा है, जिससे कई यूजर्स हैरान हैं। ऐप के एक पॉपुलर फीचर को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। क्या यह आपके फोन में भी गायब हो चुका है और इसका असर आपकी प्रोफाइल पर कैसे पड़ेगा? जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Advertisement
AI Generated Image

Whatsapp News: अगर आप व्हाट्सएप पर अपनी फोटो की जगह एनिमेटेड अवतार लगाना पसंद करते थे, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म से अपने चर्चित 'अवतार' फीचर को बंद करने का फैसला कर लिया है।

अब यूजर्स न तो नए अवतार बना पाएंगे और न ही पुराने अवतारों में किसी तरह का बदलाव कर सकेंगे। बिजनेस टुडे ने Wabetainfo की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि व्हाट्सएप इस बदलाव को धीरे-धीरे लागू कर रही है और पिछले कुछ दिनों में कई यूजर्स के ऐप से यह ऑप्शन पूरी तरह गायब हो चुका है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

सेटिंग्स से हटने लगा अवतार का ऑप्शन

व्हाट्सएप ने इस फीचर को हटाने की प्रक्रिया काफी शांति से शुरू की थी, जो अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गई है। कई यूजर्स जब अपनी व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर अवतार सेक्शन चेक कर रहे हैं, तो वहां उन्हें एक अलर्ट मैसेज दिखाई दे रहा है।

इस मैसेज में साफ लिखा है कि अब अवतार को एडिट नहीं किया जा सकता और जल्द ही इसे प्रोफाइल से भी हटा दिया जाएगा। कुछ यूजर्स के ऐप से तो यह पूरा सेक्शन ही गायब हो गया है। 

क्या अब भी भेज पाएंगे स्टिकर्स?

व्हाट्सएप ने इस फीचर को बेहद दिलचस्प बनाया था, जहां यूजर्स अपने चेहरे की बनावट, हेयरस्टाइल और कपड़ों के हिसाब से अपना डिजिटल रूप तैयार करते थे। प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करते ही एक एनिमेशन के जरिए फोटो अवतार में बदल जाती थी।

अब कंपनी कीबोर्ड से भी अवतार का एंट्री पॉइंट हटा रही है। इसका सीधा मतलब है कि अब आप चैट स्क्रीन से सीधे नए अवतार स्टिकर्स नहीं खोज पाएंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि जो स्टिकर्स आप पहले भेज चुके हैं, वे चैट में बने रहेंगे। अगर आपने किसी पुराने अवतार स्टिकर को 'फेवरेट' में सेव किया है, तो शायद आप उसे आगे भी इस्तेमाल कर पाएं।

क्यों बंद हुआ यह पसंदीदा फीचर?

हैरानी की बात यह है कि व्हाट्सएप ने इस फीचर को बंद करने की कोई ठोस वजह अभी तक नहीं बताई है। पिछले कुछ सालों में मेटा ने इस फीचर को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट्स दिए थे, ताकि लोग चैटिंग के दौरान अपनी भावनाओं को और बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकें। लेकिन अब अचानक प्रोफाइल, सेटिंग्स और चैट कीबोर्ड से इन टूल्स को हटाया जा रहा है। कंपनी ने पूर्ण रूप से इसे हटाने की कोई तय तारीख तो नहीं दी है, लेकिन बदलाव की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही दुनिया भर के सभी यूजर्स के फोन से यह फीचर गायब हो जाएगा।