scorecardresearch

तमिलनाडु चुनाव में विजय फैक्टर के कारण क्यों टूटा Sun TV Network का शेयर? 11% गिरा भाव

Sun TV Network के शेयर में आई तेज गिरावट के पीछे सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि राजनीति भी बड़ा कारण बनकर उभरी है। बदलते चुनावी रुझानों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या इसमें छिपा है मौका? पूरी खबर जानें।

Advertisement
AI Generated Image

Sun TV Network Share: दक्षिण भारत की दिग्गज मीडिया कंपनी Sun TV Network Ltd के शेयरों में सोमवार, 4 मई को जोरदार गिरावट देखने को मिली। इंट्राडे में स्टॉक करीब 11% तक टूट गया। शेयर आज अपने इंट्राडे हाई ₹613 के स्तर से फिसलकर ₹547.55 तक आ गया है।

इस गिरावट के साथ ही Sun TV ने पिछले छह महीनों की पूरी कमाई गंवा दी। BSE Analytics के मुताबिक यह शेयर इस समय तक पिछले 6 महीने में 0.60 प्रतिशत चढ़ा है। हालांक पिछले 1 महीने में स्टॉक 5 प्रतिशत टूटा है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

राजनीति का असर बाजार पर साफ

गिरावट की बड़ी वजह तमिलनाडु की राजनीति में आया बड़ा बदलाव माना जा रहा है। Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) की पकड़ कमजोर होती दिख रही है, जबकि अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पहली ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

सुबह के रुझानों में TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे थी, जबकि M. K. Stalin के नेतृत्व वाली DMK करीब 50 सीटों तक सिमटती नजर आई। यह ट्रेंड एग्जिट पोल के उलट है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी।

मारन परिवार से जुड़ाव बना दबाव

Sun TV Network का प्रमोटर समूह Kalanithi Maran के नेतृत्व में है, जिनका DMK परिवार से गहरा संबंध है। उनके भाई Dayanidhi Maran DMK से सांसद हैं। ऐसे में राजनीतिक समीकरण बदलने का सीधा असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा है।

मार्च नतीजों से पहले ब्रोकरेज में मतभेद

मार्च तिमाही के नतीजों से पहले ब्रोकरेज हाउस की राय बंटी हुई है। Kotak Institutional Equities ने विज्ञापन राजस्व में 7.8% गिरावट का अनुमान जताया है, जबकि IPL 2026 की देरी से अन्य आय पर भी असर पड़ सकता है।

वहीं Elara Capital को हल्की ग्रोथ की उम्मीद है। उनके मुताबिक रेवेन्यू ₹928.3 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹395.8 करोड़ रह सकता है। दूसरी ओर B&K Securities ने कमजोर तस्वीर पेश की है, जहां मुनाफा 40% से ज्यादा गिरने का अनुमान है।

Sun TV Network Share Price Target

Elara Capital ने ‘BUY’ रेटिंग के साथ ₹700 और JM Financial ने ₹635 का टारगेट प्राइस दिया है। Motilal Oswal ने ₹580 के टारगेट के साथ ‘Neutral’ रुख अपनाया है, जबकि B&K Securities ने ‘Hold’ की सलाह दी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।