scorecardresearch

12 दिन से इस शेयर में लगातार लग रहा है अपर सर्किट! 88% उछल चुका है ये स्टॉक - जानिए कारण

आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे जिसमें पिछले 12 ट्रे़डिंग सेशन से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। 15 अप्रैल 2026 को ₹10.61 के इंट्राडे लो से शेयर करीब 88% उछल चुका है।

Advertisement
AI Generated Image (ChatGPT)

Penny Stock in Focus: आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे जिसमें पिछले 12 ट्रे़डिंग सेशन से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। 15 अप्रैल 2026 को ₹10.61 के इंट्राडे लो से शेयर करीब 88% उछल चुका है। इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी ज्यादा रहा और 8.21 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं उसका नाम एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) है। आज एक बार फिर से स्टॉक में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। हालांकि सुबह 11:39 बजे तक स्टॉक 4.91% या 0.98 रुपये की तेजी के साथ 20.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 

क्यों है स्टॉक में तेजी?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर प्रमोटर ग्रुप का फैसला माना जा रहा है। 29 अप्रैल 2026 को कंपनी को जानकारी मिली कि प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ओपन मार्केट से कंपनी की 5% तक हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह कदम निवेशकों के लिए एक मजबूत संकेत है कि प्रमोटर कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे में हैं और वैल्यूएशन को आकर्षक मानते हैं।

AI बिजनेस की ओर बड़ा शिफ्ट

AVI Polymers अब खुद को टेक-ड्रिवन कंपनी के रूप में ढाल रही है। कंपनी ने हाल ही में ‘KrishiBuddy’ नाम का AI आधारित एग्रीटेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके अलावा ‘AVI Health AI’ नाम से डिजिटल हेल्थ सॉल्यूशन लाने की तैयारी है, जो रियल-टाइम वेलनेस इनसाइट्स और AI-आधारित डायग्नोस्टिक्स देगा। इन नए प्रोडक्ट्स से कंपनी को लंबे समय में नए रेवेन्यू सोर्स मिलने की उम्मीद है।

राइट्स इश्यू और मजबूत बैलेंस शीट

कंपनी ने हाल ही में ₹89.99 करोड़ का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया, जो पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ। इससे कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर ₹115.99 करोड़ पहुंच गई, जबकि कैश रिजर्व ₹16.60 करोड़ हो गया। खास बात यह है कि कंपनी लगभग कर्ज-मुक्त हो चुकी है, जिससे भविष्य के विस्तार के लिए लचीलापन बढ़ा है।

कमाई में जबरदस्त उछाल

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी इस रैली को सपोर्ट कर रही है। FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹312 करोड़ रहा, जबकि नेट प्रॉफिट करीब 25 गुना बढ़कर ₹20.32 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹0.81 करोड़ था।

तिमाही आधार पर भी ग्रोथ मजबूत रही। Q4 FY26 में रेवेन्यू 13.6% बढ़कर ₹150.28 करोड़ और नेट प्रॉफिट 46.1% उछलकर ₹10.24 करोड़ हो गया। यह कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और बेहतर मार्जिन का संकेत देता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।