सैमसंग के टीवी में यह ऑप्शन आपको सेटिंग्स के सपोर्ट सेक्शन में जाकर मिल जाएगा, जहां से आप क्लीनअप का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादातर टीवी में यह ऑप्शन आपको सेटिंग्स के अंदर सपोर्ट या फिर ऐप सेक्शन में मिल जाएगा।
आपका भी स्मार्ट टीवी हो गया स्लो? इन टिप्स के साथ बिना पैसे खर्च किए ऐसे बनाएं फास्ट
अक्सर 2-3 साल चलने के बाद स्मार्ट टीवी में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। कभी टीवी में ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लगता है, तो कभी रिमोट से बटन दबाने के बाद टीवी देर से रिस्पॉन्स देता है और कभी-कभी तो हैंग होकर खुद बंद हो जाता है।

समय के साथ हर नई चीज पुरानी और खराब होती है। हालांकि कुछ सेटिंग या छोटे-मोटे बदलाव कर उन चीजों को फिर से अच्छे से इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम स्मार्ट टीवी की बात कर रहे हैं।
अक्सर 2-3 साल चलने के बाद स्मार्ट टीवी में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। कभी टीवी में ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लगता है, तो कभी रिमोट से बटन दबाने के बाद टीवी देर से रिस्पॉन्स देता है और कभी-कभी तो हैंग होकर खुद बंद हो जाता है।
ऐसी हालात में लोगों को लगता है कि उनका स्मार्ट टीवी शायद अब पुराना हो गया है और अब इसका कुछ नहीं किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है, बस थोड़ी सी सेटिंग्स चेंज और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर स्मार्ट टीवी की स्पीड को वापस से सही किया जा सकता है और साथ ही नए टीवी लेने के खर्चे से भी बच सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने स्मार्ट टीवी की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।
स्टोरेज को करें साफ
स्मार्ट टीवी में स्टोरेज लिमिटेड होती है। समय के साथ-साथ टीवी में ऐप्स, कैश फाइल्स और बैकग्राउंड डेटा टीवी की स्टोरेज को भर देते हैं। फोन की तुलना में टीवी का स्टोरेज कम होता है।
जब टीवी का स्टोरेज भर जाता है, तो सिस्टम को काम करने में जरूरत से ज्यादा समय लगता है और ऐप क्रैश होने लगते हैं। इससे बचने का सबसे सही तरीका है कि आप टीवी की सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स और डेटा को हटा दें जिनकी जरूरत आपको नहीं है। ऐसा करने से टीवी की स्पीड बेहतर हो सकती है और टीवी हैंग होने से बचाया जा सकता है।
अपने टीवी को रखें अपडेटेड
फोन की तरह ही स्मार्ट टीवी में सॉफ्टवेयर अपडेट आते रहते हैं। इन अपडेट्स को कंपनियां टीवी की परफॉर्मेंस बढ़ाने, बग्स फिक्स करने और टीवी की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए लाती हैं। लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि स्मार्ट टीवी इंटरनेट से कनेक्ट होता है और अपने आप खुद ही अपडेट हो जाते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में हमेशा चेक करें कि आपका स्मार्ट टीवी हमेशा अपडेटेड रहे। लंबे समय तक टीवी अपडेटेड न होने से टीवी स्लो हो जाते हैं क्योंकि पुराना सॉफ्टवेयर नए ऐप्स के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता है।
बेकार ऐप्स को करें डिलीट
अक्सर लोग अपने स्मार्ट टीवी को कई तरह के ऐप्स से भर देते हैं, जिनमें से कई का लोग कभी इस्तेमाल ही नहीं करते। ऐसे ऐप्स टीवी में पड़े रहते हैं और टीवी का स्टोरेज स्पेस भर देते हैं, ऐसा होने से टीवी की रैम पर असर पड़ता है। ऐसे में आप अपने टीवी से ऐसे ऐप्स को डिलीट कर दें जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते। साथ ही ऐप्स के लिए ऑटो अपडेट फीचर बंद कर दें, जिससे ये ऐप्स बिना आपकी इजाजत खुद अपडेट न हों। ऐसा करके आप अपने टीवी में स्पेस भी बचा सकते हैं और उसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं।
इंटरनेट कनेक्शन की करें जांच
कई बार टीवी के स्लो होने में टीवी की गलती नहीं होती बल्कि इसका कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है। अगर आपका वाई-फाई या घर का नेटवर्क स्लो हो, तो इसका सीधा असर टीवी की स्पीड पर पड़ता है। इंटरनेट स्लो होने से ऐप्स सही तरीके से काम नहीं करते और टीवी स्लो हो जाता है।
ऐसे में इस बात का ध्यान दें कि वाई-फाई का राउटर टीवी से ज्यादा दूर न रखा हो। राउटर और टीवी के बीच दीवारें होने से वाई-फाई की स्पीड पर असर पड़ता है और नेटवर्क स्पीड स्लो हो जाती है। ऐसे में खराबी वाई-फाई में होती है, पर हमें लगता है कि टीवी स्लो हो गया है।
टीवी को करें रिस्टार्ट
टीवी लेने के बाद अक्सर लोग उसे कभी रिस्टार्ट ही नहीं करते। टीवी को लंबे समय तक स्टैंडबाय पर छोड़ देने से टीवी में कई तरह की टेम्पररी फाइल्स जमा हो जाती हैं और सिस्टम को भारी बना देती हैं।
ऐसे में आपको हर हफ्ते टीवी को कम से कम एक बार तो रिस्टार्ट करना ही चाहिए। ऐसा करने से सिस्टम फ्रेश होकर दोबारा स्टार्ट हो जाता है। पुराने एंड्रॉयड और फायर टीवी पर यह तरीका ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है।
टीवी को करें क्लीनअप
फोन्स की तरह कई स्मार्ट टीवी में क्लीनअप ऑप्शन आता है। हर स्मार्ट टीवी मॉडल में यह ऑप्शन अलग-अलग नाम से हो सकता है। आप सेटिंग्स में जाकर इस ऑप्शन को ढूंढ सकते हैं और स्टोरेज क्लियर करके रैम रीबूट कर सकते हैं।
क्लीनअप ऑप्शन से भी काम न होने पर, आप आखिरी रास्ते के तौर पर फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके टीवी का सारा डेटा डिलीट हो जाता है और टीवी का सिस्टम अपने सॉफ्टवेयर स्टेट में आ जाता है। यह ऑप्शन इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान दें कि इसके इस्तेमाल से आपका सारा डेटा टीवी से हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
हार्डवेयर हो गया है पुराना
बाकी मशीनों की तरह, स्मार्ट टीवी के हार्डवेयर को भी नए बनने वाले ऐप्स और सॉफ्टवेयर के साथ काम करने में दिक्कतें आने लगती हैं। पुराने मॉडल के स्मार्ट टीवी नए ऐप्स और सॉफ्टवेयर का भार अकेले नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में आप एक स्ट्रीमिंग स्टिक या एंड्रॉयड टीवी बॉक्स खरीदकर उसे अपने टीवी के साथ जोड़ सकते हैं। ऐसा करने से नए फीचर्स का बोझ टीवी की जगह यह बाहरी डिवाइस उठा लेते हैं और टीवी की स्पीड बढ़ जाती है।

