
स्वदेशी एआई कंपनी Sarvam का AI चैटबॉट- Indus चैटजीपीटी और जैमिनी से कितना अलग? मिलते हैं ये शानदार फीचर्स
गूगल के प्ले स्टोरी और एप्पल के ऐप स्टोर पर ये आपको Indus by Sarvam के नाम से ऐप मिल जाएगा। इस एआई का वेबसाइट भी एक्टिव है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यह देसी चैटबॉट ChatGPT और Gemini से कैसे अलग है।

Indus AI: भारत की एआई कंपनी, सर्वम एआई (Sarvam AI) ने हाल ही में अपना नया एआई चैटबॉट इंडस (Indus) को लॉन्च किया था। गूगल के प्ले स्टोरी और एप्पल के ऐप स्टोर पर ये आपको Indus by Sarvam के नाम से ऐप मिल जाएगा। इस एआई का वेबसाइट भी एक्टिव है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यह देसी चैटबॉट ChatGPT और Gemini से कैसे अलग है।
इंडस चैटबॉट ChatGPT और Gemini से कितना अलग?
इंडस सिर्फ सवाल-जवाब देने वाला आम चैटबॉट नहीं है, बल्कि इसकी मदद से आप कई तरह के काम आसानी से कर सकते हैं। जैसे:
-
इसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट को एडिट और ड्राफ्ट कर सकते हैं।
-
आप कोई भी डिजिटल पीडीएफ इंडस पर अपलोड कर सकते हैं और अपलोड की गई फाइल की जांच भी कर सकते हैं।
-
आप अपलोड किए गए कंटेंट से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं, जिनका जवाब इंडस उस कंटेंट को पढ़कर देगा।
-
बड़े और मुश्किल टेक्स्ट को इंडस की मदद से छोटा और आसान बनाया जा सकता है।
-
इसके साथ ही कई अन्य तरह के टूल्स भी इंडस ऐप में मिलते हैं।
इंडस के ये सभी फीचर्स कंपनी को बेहतर तरीके से सर्विस देने में मदद करते हैं, जिससे इंडस ऐप अलग-अलग तरह के फोन और सिस्टम में बेहतर तरीके से काम कर सके। हाल ही में हुई एचएमडी और सर्वम की पार्टनरशिप भी इसी दिशा में है, जहां सर्वम का एआई अब नोकिया के कीपैड वाले फीचर फोन्स में भी चलेगा।

कई भाषाओं में कर सकता है बात
इंडस का सबसे खास फीचर उसका भारतीय भाषाओं पर फोकस है। इंडस कई भारतीय भाषाओं के टेक्स्ट और आवाज को पहचान सकता है और उसी भाषा में जवाब भी दे सकता है। शुरुआती टेस्टिंग के दौरान हिंदी, मलयालम, गुजराती और इंग्लिश में पूछे गए सवालों का जवाब उसी भाषा में देकर इंडस ने सभी को चौंका दिया।
शुरुआती टेस्टिंग में जहां इंडस आसानी से सवालों का जवाब देने में कामयाब रहा, वहीं कुछ जगहों पर छोटी‑छोटी गलतियां भी करता हुआ मिला। जैसे बातचीत के दौरान भाषा अलग होने पर भी इंडस ने नंबरों को अंग्रेजी में ही बोला।
सर्वम एआई ने अपना इंडस एप्लिकेशन 19 फरवरी को ही गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया था। हालांकि शुरुआत में इसे डाउनलोड करने के लिए लोगों को वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐप का एक्सेस सभी के लिए खोल दिया गया है।
इसके अलावा आप इंडस की वेबसाइट पर लॉगिन करके भी इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए आप अपने फोन नंबर, गूगल आईडी या एप्पल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

