scorecardresearch

Sarvam AI और HMD ने मिलाया हाथ! अब कीपैड फोन में मिलेंगे एआई फीचर्स

Sarvam AI और HMD अब कीपैड फोन (Keypad Phone) में एआई चैटबॉट का फीचर लाने की तैयारी कर रहे हैं जो रियल टाइम में काम करेगा। यह नोकिया और HMD दोनों कंपनियों के कीपैड फोन पर काम करेगा।

Advertisement
कीपैड फोन में AI

AI on Keypad Phones: एआई का नाम सुनते ही आपको ऐसा लगता होगा कि इसका इस्तेमाल सिर्फ महंगे और नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन में ही होगा। लेकिन अब खबर सामने आई है कि नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी (HMD) और भारत की स्वदेशी एआई कंपनी, सर्वम एआई (Sarvam AI) ने पार्टनरशिप की है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Sarvam AI और HMD अब कीपैड फोन (Keypad Phone) में एआई चैटबॉट का फीचर लाने की तैयारी कर रहे हैं जो रियल टाइम में काम करेगा। यह नोकिया और HMD दोनों कंपनियों के कीपैड फोन पर काम करेगा।

फीचर फोन में मिलेगा एआई चैटबॉट

सर्वम एआई के साथ अपने पार्टनरशिप की जानकारी HMD India ने अपने X हैंडल पर दी। उन्होंने कहा कि अब सर्वम एआई की मदद से नोकिया के कीपैड फोनों में एआई चैटबॉट जैसा फीचर मिलेगा।

बता दें कि कीपैड फोन या फीचर फोन उन फोन्स को कहा जाता है जिनसे आप कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट जैसी जरूरी चीजें कर सकते हैं। स्मार्टफोन की तुलना में फीचर फोन कम एडवांस्ड होते हैं। लेकिन अब सर्वम एआई और एचएमडी की साझेदारी से साधारण दिखने वाले फीचर फोनों में भी एआई चैटबॉट की सुविधा देगी जिससे कीपैड फोन वाले यूजर्स भी आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

एचएमडी का दावा है कि यूजर्स इस नए एआई चैटबॉट फीचर से रियल टाइम बातचीत कर सकेंगे। सर्वम एआई भारतीय भाषाओं पर फोकस करने के लिए मशहूर है। कंपनी का एआई अंग्रेजी और हिंदी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी काम करता है। सर्वम का यह नया एआई चैटबॉट भी कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। हालांकि,अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह एआई चैटबॉट किन-किन भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

हर डिवाइस होगा एआई से इंटीग्रेटेड

आज स्मार्टफोन आने के बाद फीचर फोन बनाने वाली कुछ ही कंपनियां बची हैं, जिनमें से एक एचएमडी ग्लोबल है। कंपनी चाहती है कि उसके फीचर फोनों में भी एआई की सुविधा मिले, जिससे लोगों को एआई की मदद लेने के लिए लैपटॉप या दूसरे स्मार्टफोन पर शिफ्ट न करना पड़े।