Samsung Galaxy S26 Series का लॉन्च जल्द! जानिए क्या हो सकता है कैमरा कॉम्बिनेशन और बैटरी कैपेसिटी
Galaxy S26 Series में कंपनी Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं सैमसंग के अपकमिंग S26 सीरीज में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Series: टेक जाइंट, सैमसंग आगामी 25 फरवरी को Galaxy Unpacked Event अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होस्ट करने जा रही है। यह सैमसंग का फ्लैगशिप इवेंट होता है जहां कंपनी हर साल अपने लेटेस्ट Galaxy सीरीज के फोन लॉन्च करती है। इस बार कंपनी अपने Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Galaxy S26 Series में कंपनी Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं सैमसंग के अपकमिंग S26 सीरीज में कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
खबरों की मानें तो सैमसंग इस बार अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज में बड़ा डिजाइन अपडेट ला सकता है, जिसमें नया यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। ऐसा ही मॉड्यूल सैमसंग के गैलेक्सी Z फोल्ड 7 फोन में भी देखा गया है।
सैमसंग के दूसरे फोन्स की तुलना में नए लॉन्च होने वाले गैलेक्सी S26 सीरीज फोन ज्यादा पतले हो सकते हैं, जिनकी मोटाई करीब 7.9mm हो सकती है। साथ ही इनके कोने राउंड आकार के हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार सैमसंग टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकता है। फोन का अल्ट्रा वर्जन पर्पल, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर जैसे अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में आ सकता है।
फोन की एफिशिएंसी और लुक को बेहतर बनाने के लिए सैमसंग अपने नए फोन्स में नया M14 AMOLED पैनल इस्तेमाल कर सकता है। गैलेक्सी S26 में 6.3 इंच, गैलेक्सी S26 प्लस में 6.7 इंच और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच की स्क्रीन मिल सकती है।
डिजाइन और डिस्प्ले के साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार सैमसंग यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए नया फीचर ला सकता है, जिससे कोई दूसरा आपके फोन में आपकी पर्सनल जानकारी न देख सके।
कैमरा क्वालिटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अपने गैलेक्सी S26 अल्ट्रा फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस दे सकता है। इसके साथ ही फोन का फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है।
वहीं गैलेक्सी S26 और S26 प्लस में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग इस बार इमेज प्रोसेसिंग पर ज्यादा काम कर रहा है, जिससे फोटो में स्किन टोन और बेहतर तरीके से कैप्चर हो सकेगी।
बैटरी और चिपसेट
सैमसंग अपने इस नए फोन में स्प्लिट चिपसेट स्ट्रेटेजी इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें फोन्स में Exynos 2600 या फिर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही 60W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
क्या हो सकती है Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी S26 की कीमत पिछली गैलेक्सी S25 सीरीज के आसपास ही रहने का अनुमान है। बता दें कि गैलेक्सी S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये, गैलेक्सी S25 प्लस की 99,999 रुपये और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की 1,29,999 रुपये थी।

