scorecardresearch

आज फिर तेजी! 1 हफ्ते में 16% दौड़ा ये स्मॉल कैप आईटी स्टॉक - शेयर प्राइस ₹25 से कम, आपका दांव है?

बीएसई पर आज यह शेयर 19.43 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 20.25 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 11:12 बजे तक कंपनी के 1,87,524 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

Advertisement

Penny IT Stock: शेयर बाजार में सोमवार को जारी तेजी के बीच स्मॉल कैप आईटी स्टॉक, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 11:17 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.55% या 0.87 रुपये चढ़कर 19.98 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर शेयर 4.23% या 0.81 रुपये की तेजी के साथ 9.98 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

बीएसई पर आज यह शेयर 19.43 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 20.25 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 11:12 बजे तक कंपनी के 1,87,524 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

1 हफ्ते में 16% का रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 16 प्रतिशत, पिछले 2 हफ्ते में 23 प्रतिशत, पिछले 1 महीने में 31 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 1 साल में शेयर 20 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

Kellton Tech Q3FY26 Results

31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3) में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹3,08.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) के ₹2,79.3 करोड़ से 10.6% अधिक है।

इस तिमाही में कंपनी का EBITDA ₹39.7 करोड़ दर्ज किया गया और EBITDA मार्जिन 12.9% रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹25.5 करोड़ रहा, जबकि PAT मार्जिन 8.3% रहा। वहीं, प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.5 दर्ज की गई।

केल्टन टेक के चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि Q3 FY26 में कंपनी ने सालाना आधार पर दो अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ बरकरार रखते हुए ₹3,08.8 करोड़ का राजस्व हासिल किया और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 22% की बढ़त दर्ज की। यह बेहतर संचालन, मजबूत निष्पादन और बड़े क्लाइंट प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का EBITDA भी 5% बढ़ा है, साथ ही भविष्य की ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए नई क्षमताओं में निवेश जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनियां GenAI प्रयोगों से आगे बढ़कर वास्तविक परिणामों पर ध्यान दे रही हैं, केल्टन अपनी KAI प्लेटफॉर्म को मजबूत कर रही है, ऑटोमेशन क्षमताओं का विस्तार कर रही है और टीमों को अपस्किल कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।