scorecardresearch

NBFC बिजनेस में एंट्री के बाद एयरटेल पर ब्रोकरेज बुलिश! 23% अपसाइड की उम्मीद - चेक करें टारगेट

खबर लिखे जानें तक स्टॉक दोपहर 12:53 बजे तक बीएसई पर 3.09% या 61.70 रुपये गिरकर 1935.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर यह शेयर 3.02% या 60.40 रुपये टूटकर 1,936.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

Bharti Airtel Share Price Target: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी बड़ी गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) पर BUY कॉल दिया है। 

हालांकि खबर लिखे जानें तक स्टॉक दोपहर 12:53 बजे तक बीएसई पर 3.09% या 61.70 रुपये गिरकर 1935.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर यह शेयर 3.02% या 60.40 रुपये टूटकर 1,936.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने दी है बड़ी जानकारी

कंपनी ने बीते सोमवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि वह अपनी सहायक कंपनी एयरटेल मनी लिमिटेड के जरिए एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) कारोबार में उतरेगी। इस कंपनी में एयरटेल की 70% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 30% हिस्सेदारी भारती एंटरप्राइजेज के पास है।

आने वाले कुछ साल में इस एनबीएफसी में कुल 2 लाख करोड़ रुपये (200 अरब रुपये) की इक्विटी डाली जाएगी, जिसमें से करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये एयरटेल और लगभग 60,000 करोड़ रुपये भारती एंटरप्राइजेज लगाएंगे।

जेएम फाइनेंशियल ने इतना दिया टारगेट

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले दो साल में एयरटेल ने अपने 37 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहकों के आधार का उपयोग करते हुए अन्य एनबीएफसी के साथ मिलकर लोन प्लेटफॉर्म बनाया था, जिसके जरिए करीब 90,000 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे जा चुके हैं। अब कंपनी केवल प्लेटफॉर्म बनने के बजाय खुद सीधे लोन देने के बिजनेस में उतरना चाहती है और इसके लिए अपने डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करेगी।

हालांकि, टेलीकॉम बिजनेस के लिए यह क्षेत्र मुख्य कारोबार नहीं माना जाता, इसलिए पूंजी आवंटन के नजरिये से इसे थोड़ा नकारात्मक भी माना जा सकता है। फिर भी एयरटेल की मजबूत नकदी स्थिति- हर साल 6 से 7 लाख करोड़ रुपये के संभावित फ्री कैश फ्लो और करीब 12 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप- को देखते हुए यह निवेश बहुत बड़ा नहीं माना जा रहा है।

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट प्राइस अगले 12 महीने के लिए 2,455 रुपये का दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में शेयर के 1,997 रुपये को करंट मार्केट प्राइस मानते हुए 22.9% यानी 23 प्रतिशत का अपसाइड की उम्मीद जताई है। हालांकि अभी आज शेयर प्राइस में और गिरावट देखने को मिल रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।