scorecardresearch

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है पीसी ज्वैलर का शेयर! ये है बड़ी वजह

सुबह 10:48 बजे तक शेयर एनएसई पर 0.30% या 0.03 रुपये चढ़कर 10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.10% या 0.01 रुपये की तेजी के साथ 9.99 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

PC Jeweller Share: बड़ी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) का शेयर आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। 

सुबह 10:48 बजे तक शेयर एनएसई पर 0.30% या 0.03 रुपये चढ़कर 10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.10% या 0.01 रुपये की तेजी के साथ 9.99 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी

बीते सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड ने अफ्रीकी देश चाड (Republic of Chad) में PCJ माइनिंग SARL नाम से एक नई सहायक कंपनी स्थापित की है।

इस नई कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल 10 लाख CFA फ्रैंक है। यह कंपनी कीमती धातुओं के अयस्कों (जैसे सोना आदि) की खोज, खनन, उत्पादन, रिफाइनिंग और विपणन से जुड़े काम करेगी, साथ ही आयात-निर्यात और संबंधित सेवाएं भी देगी।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि PCJ जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड के पास इस नई कंपनी में 66% हिस्सेदारी होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी संबंधित पार्टी लेन-देन (Related Party Transaction) के तहत नहीं आता और इसमें प्रमोटर समूह की कोई अलग रुचि नहीं है। PCJ माइनिंग SARL हाल ही में चाड में स्थापित हुई है और जल्द ही अपना बिजनेस शुरू करेगी।

PC Jeweller Q3 FY26 Results

दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग के चलते कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर 190 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 145 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 37% बढ़कर 875 करोड़ रुपये रही। बेहतर बिक्री और खर्चों पर कंट्रोल की वजह से EBITDA करीब 80% उछलकर 201 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 17.5% से बढ़कर 23% पहुंच गया। कंपनी ने यह भी बताया कि सितंबर 2024 में बैंकों के साथ हुए सेटलमेंट के बाद वह अब तक करीब 68% कर्ज चुका चुकी है और मार्च 2026 तक बाकी कर्ज भी पूरी तरह चुकाने की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।