scorecardresearch

जारी है दमदार रैली! 2 हफ्ते में 60% दौड़ा ये छोटू स्टॉक - आज दी ये बड़ी जानकारी

इस शेयर में तेज उछाल जारी है, प्रमोटर्स 5% हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने FY26 में आय और मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है और कर्ज मुक्त हो चुकी है। मजबूत नतीजों और संभावित डिविडेंड से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Advertisement
AI Generated Image (ChatGPT)

एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd) का शेयर आज एक बार फिर से 5 प्रतिशत चढ़ा है। पिछले 1 हफ्ते में शेयर 27 प्रतिशत और पिछले 2 हफ्ते में 62% से ज्यादा उछला है। दोपहर 2:21 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.97% या 0.90 रुपये चढ़कर 19.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी एक के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दे रही है जिसकी वजह से स्टॉक में तेजी बनी हुई है। आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप ने ओपन मार्केट से AVI Polymers Limited के कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 5% तक हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि FY26 में कंपनी की आय 4,854 गुना बढ़कर 3312.11 करोड़ रुपये और मुनाफा 25 गुना बढ़ा है। कंपनी अब पूरी तरह कर्ज मुक्त है और उसकी नेटवर्थ 115.99 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही AI आधारित सहायक कंपनियां KrishiBuddy और AVI Health AI भी शुरू हो चुकी हैं। प्रमोटर ग्रुप का मानना है कि मौजूदा बाजार स्थिति में हिस्सेदारी बढ़ाना बेहतर मौका है। यह खरीदारी धीरे-धीरे की जाएगी और SEBI के सभी नियमों के तहत होगी।

Q4 FY26 Results

मार्च तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि Q4 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन पिछली तिमाही (Q3 FY26) के मुकाबले मजबूत रहा। रेवेन्यू ₹132.32 करोड़ से बढ़कर ₹150.28 करोड़ हो गया, यानी करीब 13.6% की तिमाही वृद्धि हुई। प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹10.87 करोड़ से बढ़कर ₹13.78 करोड़ पहुंचा, जो 26.8% की बढ़ोतरी है। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹7.01 करोड़ से बढ़कर ₹10.24 करोड़ हो गया, यानी 46.1% की तेज ग्रोथ।

साल-दर-साल (Q4 FY25 के मुकाबले Q4 FY26) तुलना करें तो प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹30.99 करोड़ से बढ़कर ₹13.78 करोड़ (यहां बेस कम होने के कारण ग्रोथ 13.9 गुना यानी 1,288% रही) और नेट प्रॉफिट ₹0.74 करोड़ से बढ़कर ₹10.24 करोड़ हो गया, जो करीब 13.8 गुना (1,278%) बढ़ी है।

अपने प्रेस रिलीज में कंपनी ने बताया कि उसकी असली मजबूती इसके ऑपरेशनल ग्रोथ में दिखती है। FY26 के पहले हाफ (H1) में ₹29.50 करोड़ का रेवेन्यू, दूसरे हाफ (H2) में लगभग 10 गुना बढ़कर ₹282.60 करोड़ हो गया, और इसके साथ मुनाफा भी उसी अनुपात में बढ़ा। कुल मिलाकर, कंपनी FY27 में मजबूत मोमेंटम के साथ प्रवेश कर रही है और ग्रोथ फिलहाल धीमी पड़ती नहीं दिख रही।

कंपनी ने अपने प्रेस रिजील में बताया कि यह टर्नअराउंड अचानक नहीं हुआ, बल्कि FY26 के दौरान कई तिमाहियों में लिए गए ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और कैपिटल स्ट्रक्चर से जुड़े फैसलों का नतीजा है।

advertisement

कंपनी के मुताबिक उसका सबसे अहम कदम बिजनेस फोकस को स्पष्ट करना था। कंपनी ने अपने ट्रेडिंग ऑपरेशंस को मुख्य रूप से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स सेगमेंट पर केंद्रित किया, जिससे पूरे साल में स्केल बढ़ाने और सप्लायर्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाने में मदद मिली। इसी का असर स्टॉक-इन-ट्रेड की खरीद में साफ दिखता है, जो FY25 के सिर्फ ₹0.36 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹302.90 करोड़ हो गई। यह बढ़ोतरी दर्शाती है कि कंपनी ने इन्वेंट्री मजबूत की और सप्लाई चेन में अपनी पकड़ काफी गहरी बनाई, जो आगे की ग्रोथ की मजबूत नींव बन रही है।

जल्द मिल सकता है डिविडेंड

कंपनी ने अपने Q4 रिजल्ट के अलावा यह भी बताया कि निकट भविष्य में डिविडेंड की घोषणा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।