इस कंपनी ने री-लॉन्च किया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट! शेयर में गिरावट के बीच कंपनी की नई रणनीति - डिटेल्स
एनोन्डिता मेडिकेयर ने ‘COBRA Shubh Samachar’ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को नए रूप में लॉन्च किया है। बेहतर तकनीक, कम लागत और ज्यादा स्केल के साथ कंपनी डायग्नोस्टिक्स सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इस कदम से भविष्य में ग्रोथ, मुनाफा और निवेशकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

COBRA ब्रांड के तहत कंडोम बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, एनोन्डिता मेडिकेयर लिमिटेड (Anondita Medicare Limited) ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है।
एनएसई पर लिस्ट 1,845.38 करोड़ रुपये के मार्केट वाली इस कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि कंपनी ने अपने 'COBRA® Shubh Samachar' प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को अपनी सहायक कंपनी Anondita Healthcare & Rubber Products India Ltd. के जरिए नए और बेहतर रूप में दोबारा लॉन्च किया है।
कंपनी ने बताया कि इस नए प्रोडक्ट में बेहतर फॉर्मूलेशन, कम लागत और ज्यादा स्केलेबिलिटी पर फोकस किया गया है, जिससे कंपनी डायग्नोस्टिक्स सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह किट एक स्टेप यूरिन HCG टेस्ट है, जो तेज, सटीक और इस्तेमाल में आसान है, और मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक व ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उपयोग होता है।
कंपनी ने लागत कम करने और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए कई बदलाव किए हैं, जैसे ज्यादा सेंसिटिव स्ट्रिप, कम केमिकल इस्तेमाल, बेहतर क्वालिटी, सस्ती पैकेजिंग, थोक खरीद और ऑटोमेशन से उत्पादन लागत घटाना। इससे कंपनी के मुनाफे (मार्जिन) और ऑपरेटिंग क्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि भारत में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जहां घरेलू टेस्ट की मांग बढ़ रही है। इस री-लॉन्च के जरिए कंपनी इस बड़े और प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाना चाहती है। साथ ही, कंपनी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है, जिससे 'COBRA' ब्रांड को ग्लोबल स्तर पर बढ़ाया जा सके और कंपनी की ग्रोथ व निवेशकों का भरोसा दोनों मजबूत हों।
अनोंदिता मेडिकेयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुपम घोष ने इस फैसले पर कहा कि 'COBRA® Shubh Samachar' का दोबारा लॉन्च हमारी सहायक कंपनी के जरिए किया गया है, जो प्रोडक्ट की गुणवत्ता बेहतर बनाने, लागत कम करने और डायग्नोस्टिक्स सेगमेंट में विस्तार करने की हमारी रणनीति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोडक्ट की मांग लगातार बनी रहने वाली है और यह बार-बार इस्तेमाल होने वाली कैटेगरी में आता है, इसलिए इससे कंपनी को स्थिर ग्रोथ और बेहतर मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
Anondita Medicare Share Price
कंपनी का शेयर आज एनएसई पर दोपहर 12:03 बजे तक 5% या 53.70 रुपये गिरकर 1,020.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Anondita Medicare के बारे में
Anondita Medicare Limited एक भारतीय कंपनी है जो “COBRA®” ब्रांड के तहत कंडोम बनाती है। कंपनी का अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और यह उच्च गुणवत्ता व नियमों का पालन करते हुए प्रोडक्शन करती है। कंपनी का नेतृत्व Anupam Ghosh कर रहे हैं, जिनके पास इस क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। उनकी समझ और नेतृत्व कंपनी को सही दिशा देता है। फिलहाल कंपनी की उत्तर भारत में मजबूत पकड़ है और अब यह भारत के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी विस्तार कर रही है। ऑटोमेशन से उत्पादन क्षमता बढ़ाने और पेटेंटेड फीमेल कंडोम जैसे नए प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी भविष्य में तेज ग्रोथ की तैयारी कर रही है।

