बंपर तेजी! 10% से ज्यादा उछला बंधन बैंक का शेयर, नोट करें ट्रिगर
सुबह 10:34 बजे तक शेयर बीएसई पर 10.68% या 19.05 रुपये की तेजी के साथ 197.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 10.43% या 18.63 रुपये चढ़कर 197.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Bandhan bank share: बुधवार के कारोबार में बंधन बैंक लिमिटेड (Bandhan Bank Ltd) के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:34 बजे तक शेयर बीएसई पर 10.68% या 19.05 रुपये की तेजी के साथ 197.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 10.43% या 18.63 रुपये चढ़कर 197.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
स्टॉक में क्यों तेजी?
दरअसल बंधन बैंक के मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं। बैंक का मुनाफा (PAT) अनुमान से ज्यादा रहा, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में भी तिमाही दर तिमाही सुधार दिखा।
बैंक का NIM 6.2% पर पहुंच गया और मैनेजमेंट ने अगले 2-3 तिमाहियों में इसमें 10-20 बेसिस पॉइंट तक और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। यह सुधार मुख्य रूप से टर्म डिपॉजिट्स की रीप्राइसिंग से संभव होगा। हालांकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बाजार के अनुमान के अनुरूप रही, लेकिन कम प्रोविजनिंग ने कुल नतीजों को मजबूती दी।
मैनेजमेंट का कहना है कि लोन ग्रोथ 14-15% के दायरे में बनी रह सकती है और एडवांस ग्रोथ कुल बिजनेस ग्रोथ के बराबर या उससे बेहतर रह सकती है।
ब्रोकरेज हाउसेस ने जताया भरोसा
MOFSL के अनुसार, बैंक ने मजबूत तिमाही दी है, जहां NIM में 30 बेसिस पॉइंट की बढ़त और क्रेडिट कॉस्ट में सुधार देखने को मिला। Q3 में 3.3% के मुकाबले Q4 में क्रेडिट कॉस्ट घटकर 2% रह गया। ब्रोकरेज ने FY27 तक NIM 6.5% तक पहुंचने की उम्मीद जताई है और 210 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
JM Financial ने भी संकेत दिया कि बैंक पर दबाव कम हो रहा है और रिकवरी तेज हुई है। उसने स्टॉक पर ‘ADD’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 200 रुपये कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेडिट कॉस्ट में 149 बेसिस पॉइंट की गिरावट आई है, जो बेहतर कलेक्शन और कम स्लिपेज का नतीजा है।
Nuvama का मानना है कि EEB पोर्टफोलियो से जुड़े चुनौतियां अब काफी हद तक सामान्य हो चुकी हैं। बेहतर NIM, घटती क्रेडिट कॉस्ट और मजबूत लोन-डिपॉजिट ग्रोथ के चलते आउटलुक सुधरा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने आगे और सुधार की संभावना जताते हुए स्टॉक को ‘HOLD’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 190 रुपये तय किया है।

