scorecardresearch

टाटा म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया नया इंडेक्स फंड! Tata Nifty Next 50 Index Fund को आज से कर सकेंगे सब्सक्राइब

Nifty Next 50 Index में वे कंपनियां शामिल हैं, जो Nifty 100 में 51वें से 100वें स्थान तक आती हैं। इन कंपनियों में समय के साथ Nifty 50 का हिस्सा बनने की क्षमता होती है। इस इंडेक्स में पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर सर्विसेज, हेल्थकेयर, FMCG, रियल्टी और स्पेशलिटी केमिकल्स जैसे अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं।

Advertisement

Tata Mutual Fund: टाटा म्यूचुअल फंड ने नया ओपन-एंडेड स्कीम टाटा निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड (Tata Nifty Next 50 Index Fund) पेश किया है, जिसका मकसद Nifty Next 50 Index (TRI) को ट्रैक करना है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से खुल चुका है जिसे निवेशक 26 सितंबर तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Nifty Next 50 Index में वे कंपनियां शामिल हैं, जो Nifty 100 में 51वें से 100वें स्थान तक आती हैं। इन कंपनियों में समय के साथ Nifty 50 का हिस्सा बनने की क्षमता होती है। इस इंडेक्स में पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर सर्विसेज, हेल्थकेयर, FMCG, रियल्टी और स्पेशलिटी केमिकल्स जैसे अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं।

इन कंपनियों की खास बात यह है कि ये इंडस्ट्री और स्टॉक दोनों स्तरों पर काफी विविधता लाती हैं। साथ ही, ये कंपनियां आमतौर पर नई और उभरती हुई थीम्स से जुड़ी होती हैं, जिससे निवेशकों को आगे बढ़ने वाले सेक्टर्स में निवेश करने का मौका मिलता है।

लंबी अवधि में इस इंडेक्स का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जनवरी 2003 से सितंबर 2025 के बीच, Nifty Next 50 TRI का औसत 10 साल का रोलिंग रिटर्न 15.94% रहा। इसकी तुलना में Nifty 50 TRI ने 14.09% और Nifty 100 TRI ने 13.56% का औसत रिटर्न दिया है।

नए फंड की निवेश शर्तें

इसमें कोई एंट्री लोड नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अगर निवेशक यूनिट्स को अलॉटमेंट की तारीख से 15 दिन के अंदर रिडीम करते हैं, तो 0.25% का एग्जिट लोड लागू होगा।

इस फंड में न्यूनतम निवेश ₹5,000 रखा गया है। राकेश प्रजापति और नितिन शर्मा इस फंड के फंड मैनेजर्स हैं। 

Tata Asset Management के चीफ बिजनेस ऑफिसर, आनंद वरदराजन ने कहा कि Nifty Next 50 एक ऐसा इंडेक्स है जिसमें वेल-डायवर्सिफाइड बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जो Nifty 50 में निवेश के अच्छे पूरक (complement) मानी जा सकती हैं।

Tata Nifty Next 50 Index Fund के जरिए हमारा मकसद निवेशकों को एक साफ-सुथरा और ट्रांसपेरेंट तरीका देना है, जिससे वे उन कंपनियों की ग्रोथ में हिस्सा ले सकें जो भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टरों में नई संभावनाएं बना रही हैं और देश के कैपिटल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।