scorecardresearch
Advertisement

Piyush Goyal: हर दीवार तोड़ेंगे, हर जंजीर तोड़ेंगे! विकसित भारत 2047 पर पीयूष गोयल का संदेश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर युवाओं को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति की राह में चाहे कितनी भी दीवारें आएं, देश हर जंजीर को तोड़ सकता है। अपने संबोधन में गोयल ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों दीवार, जंजीर, अग्निपथ, सिलसिला और मोहब्बतें का जिक्र करते हुए मेहनत, अनुशासन और लगातार सीखने की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का लक्ष्य है। गोयल ने युवाओं से नई सोच, नवाचार और बदलाव को अपनाने की अपील की।