Honda ALPHA: होंडा की पहली Made in India इलेक्ट्रिक SUV का नाम आया सामने! जानिए कब दिखेगी पहली झलक
Honda ने भारत में अपनी पहली Made in India ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इस नई कार का नाम Honda ALPHA रखा है और इसके ग्लोबल डेब्यू की तारीख भी बता दी है। खास बात यह है कि भारत इस SUV का पहला बाजार बनेगा। नए लोगो के साथ आने वाली इस कार में और क्या खास होगा? जानिए पूरी डिटेल।

In Short
- Honda ने अपनी पहली Made in India ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV का नाम ALPHA रखा।
- नई इलेक्ट्रिक SUV का ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को भारत में होगा।
- Honda ALPHA नए H लोगो के साथ आएगी, कीमत और रेंज का खुलासा अभी बाकी।
Honda ALPHA Electric SUV: भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में Honda अपनी नई SUV उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी पहली Made in India ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV का नाम Honda ALPHA रखने का ऐलान किया है।
सबसे खास बात यह है कि इस कार का ग्लोबल डेब्यू भारत में ही होगा। कंपनी इसे 2 दिसंबर 2026 को दुनिया के सामने पेश करेगी। भारत इस इलेक्ट्रिक SUV का पहला बाजार होगा और भविष्य में इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस भी बनेगा।
Honda ALPHA नाम के पीछे क्या है खास?
Honda Cars India ने 3 नवंबर 2026 को नई इलेक्ट्रिक SUV के नाम की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, ALPHA नाम ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से लिया गया है, जो नई शुरुआत का प्रतीक है।
Honda ALPHA को आधुनिक टेक्नोलॉजी, नए डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह SUV शहर की सड़कों के साथ अलग-अलग तरह के वातावरण के लिए उपयुक्त होगी।
भारत में पहली बार दिखेगी नई इलेक्ट्रिक SUV
Honda ALPHA को पहली बार Japan Mobility Show 2025 में कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप के तौर पर दिखाया गया था। अब इसका ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को भारत में होगा।
Honda Cars India के प्रेसिडेंट और CEO तोशियुकी यानागिसावा के मुताबिक, Honda ALPHA के जरिए कंपनी भारतीय ग्राहकों तक आधुनिक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत को इस मॉडल का ग्लोबल प्रोडक्शन बेस बनाना कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी योजनाओं का महत्वपूर्ण कदम है।
नए लोगों के साथ आएगी Honda ALPHA
Honda ALPHA भारत में कंपनी के नए H लोगो के साथ आने वाला पहला मॉडल होगा। Honda ने अपने ऑटोमोबाइल कारोबार के लिए वैश्विक स्तर पर नया H मार्क अपनाया है।
कंपनी ने पहली बार 1963 में H लोगो का इस्तेमाल शुरू किया था। अब इसका नया डिजाइन Honda की बदलती पहचान और भविष्य की टेक्नोलॉजी को दर्शाता है।
कीमत और रेंज का कब होगा खुलासा?
Honda ने अभी ALPHA की बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, मोटर पावर और कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इसकी बिक्री शुरू होने की तारीख भी नहीं बताई है।
फिलहाल सभी की नजरें 2 दिसंबर पर होंगी, जब Honda अपनी पहली Made in India ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी।

