scorecardresearch
Advertisement

Nepal Helicopter Accident: नेपाल में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी नागरिक की मौत, एक घायल

नेपाल के फेरिचे हेलीपैड पर दो हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फेरिचे नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित है, जहां पर्वतारोहियों और पर्यटकों की आवाजाही के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।