Advertisement
किरण रिजिजू का कांग्रेस पर हमला, बोले- संसद में नारेबाजी नहीं चर्चा होनी चाहिए
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 13, 2026 17:30 IST
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने संसद सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में सांसदों का काम बहस और चर्चा करना है, लेकिन विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाई। रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि नारेबाजी के बजाय संसदीय परंपराओं को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नए सांसदों के लिए चर्चा और बहस के महत्व को भी बताया।
