scorecardresearch
Advertisement

भारत सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि ज्ञान और प्रकाश की खोज है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति और विरासत को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान और बोध अमर है और इसी बोध के कारण भारत हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने भारत शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि यह उस देश की पहचान है, जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हुआ है। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर को याद करते हुए बताया कि उनके मन में भारत को प्रेरणा का मंच बनाने और अमृत विचारों को जीने वाले भारत के स्वरूप को जीवंत करने का विचार आया था।