scorecardresearch
Advertisement

चिंता न करें, फायरिंग करने वालों को ढूंढकर सख्त सजा देंगे: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े धमकी मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की दिशा में कार्रवाई जारी है। फडणवीस ने साफ कहा कि धमकी देने वाले चाहे महाराष्ट्र के बाहर हों या विदेश में छिपे हों, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने टाइगर श्रॉफ से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिया। जानिए इस पूरे मामले पर फडणवीस ने क्या कहा।