scorecardresearch

बाजार गिरा लेकिन 13% चढ़ा पीसी ज्वैलर का शेयर! आज 4 करोड़ से अधिक शेयरों में हुआ ट्रेड - जानें ट्रिगर

सुबह 11:24 बजे तक कंपनी का स्टॉक एनएसई पर 12.78% या 2.08 रुपये की तेजी के साथ 18.36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 12.71% या 2.07 रुपये चढ़कर 18.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:59 बजे तक कंपनी के 4,03,60,914 (4 करोड़ से अधिक) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

Advertisement

सोमवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के स्टॉक में आज करीब 13% की तेजी देखने को मिल रही है।

सुबह 11:24 बजे तक कंपनी का स्टॉक एनएसई पर 12.78% या 2.08 रुपये की तेजी के साथ 18.36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 12.71% या 2.07 रुपये चढ़कर 18.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 10:59 बजे तक कंपनी के 4,03,60,914 (4 करोड़ से अधिक) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

advertisement

BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 44 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 89 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 92 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

क्यों है स्टॉक में तेजी?

स्टॉक में तेजी की एक बड़ी वजह Cupid के प्रोमोटर आदित्य कुमार हलवासिया द्वारा पीसी ज्वैलर में की गई बल्क डील है। हाल ही में आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5 करोड़ 10 लाख इक्विटी शेयरों को खरीदा है जिसकी वैल्यू करीब ₹73.59 करोड़ है। आदित्य कुमार हलवासिया ने ₹14.43 रुपये के भाव पर ये स्टॉक खरीदा है।

इसके अलावा कंपनी ने हाल में यह भी बताया था कि उसने जो सभी 14 बैंको से कर्ज लिया था उसे पूरी तरह से चुका दिया है और कंसोर्टियम के सभी 14 बैंकों से नो ऑब्जेक्शन, नो ड्यूज और रिलीज लेटर मिलने के बाद अब कंपनी की सभी गिरवी रखी गई संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही पर्सनल और कॉर्पोरेट गारंटरों की गिरवी रखी गई संपत्तियां भी रिलीज कर दी गई हैं। संबंधित संपत्ति मालिकों को मूल टाइटल डीड यानी संपत्ति के मूल मालिकाना दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा, कंपनी और उसके व्यक्तिगत व कॉर्पोरेट गारंटरों की ओर से दिए गए सभी चार्ज, सिक्योरिटी, गारंटी और अंडरटेकिंग भी पूरी तरह मुक्त कर दिए गए हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।