scorecardresearch
Advertisement

CM Yogi On Employment: डिग्री के साथ हुनर भी जरूरी, युवाओं को सीएम योगी ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही CM युवा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त और बिना सरकारी गारंटी की जरूरत वाले लोन का जिक्र किया। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि वे कॉलेज की पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी करें, ताकि रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकें।