scorecardresearch
Advertisement

Free Trade Agreement क्या है? पीयूष गोयल ने बताया भारत को कैसे मिलेगा फायदा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Free Trade Agreement (FTA) का मतलब और भारत के लिए इसके फायदे आसान उदाहरणों से समझाए। उन्होंने बताया कि कैसे ट्रेड एग्रीमेंट के जरिए भारतीय कंपनियों को दूसरे देशों के बाजारों में खास प्राथमिकता मिल सकती है। गोयल के मुताबिक, भारत ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 38 विकसित देशों को कवर करने वाले 9 समझौते किए हैं। उन्होंने 85 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक अर्थव्यवस्था तक संभावित तरजीही पहुंच का भी जिक्र किया। साथ ही भारतीय कंपनियों को जापान और स्विट्जरलैंड जैसी गुणवत्ता अपनाने और ग्लोबल ब्रांड बनाने की सलाह दी। देखिए उनका पूरा बयान।